2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सिंधिया ने पेश की दावेदारी, कांग्रेस में तनातनी

congress president madhya pradesh: दिग्विजय सिंह ( digvijay singh ) और अजय सिंह ( ajay singh ) के नाम सामने आने के बाद कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ( jyotiraditya scindia ) ने अपनी दावेदारी पेश कर राजनीति गर्मा दी है...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Aug 30, 2019

jyotiraditya scindia

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक सियासत गर्मा गई है। दिल्ली में शुक्रवार सुबह कमलनाथ ( kamal nath ) ने सोनिया गांधी ( sonia gandhi ) के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर मंथन किया। इस बीच दिग्विजय सिंह ( digvijay singh ) और अजय सिंह ( ajay singh ) के नाम सामने आने के बाद कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ( jyotiraditya scindia ) ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए अल्टीमेटम दे दिया।

सिंधिया की दावेदारी और अल्टीमेटम
सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के मुताबिक कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आपनी दावेदारी पेश कर दी है। बताया जा रहा है कि बड़े नेताओं के सामने उन्होंने अपना दावा ठोका। खबर यह भी आने लगी कि सिंधिया भाजपा के नेताओं के संपर्क में हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने एक प्रकार से पार्टी नेताओं को अल्टीमेटम दे दिया। इसे लेकर भी अटकलों का दौर तेज हो गया।

सिंधिया को बुलाया
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और कमलनाथ के बीच शुक्रवार को बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई। सिंधिया के अल्टीमेटम देने और नाराजगी की खबरों के बाद सोनिया ने उन्हें भी बुलाया गया है। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास करेंगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सिंधिया के दावेदारी पेश करने के बाद अब मध्यप्रदेश का कोई नेता चुनौती नहीं दे पाएगा।

सिंधिया नाराज नहीं- कमलनाथ
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की दिल्ली में सोनिया ग़ांधी से मुलाक़ात, कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि मैं नहीं मानता कि सिंधिया नाराज़ हैं। मेरी सोनिया गांधी से मुलाक़ात हुई, कई विषयों पर बातचीत हुई, मप्र संगठन के बारे में भी चर्चा हुई। मैं पहले ही कह चुका हूं कि प्रदेश में नया अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।


खींचतान का दौर
राजनीतिक गलियाओं में सुबह से ही चर्चाओं का दौर तेज है। मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिंधिया और और कमलनाथ गुट में खींचतान चल रही है। दूसरी तरफ दिग्विजय समर्थक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के यहां लगातार पार्टी नेताओं और विधायकों का जमावड़ा लगा है। अजय सिंह के बंगले पर डेढ़ दर्जन विधायक लॉबिंग कर रहे हैं।


इनकी भी चर्चा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री मुकेश नायक, वर्तमान मंत्री उमंग सिंगार, ओमकार सिंह मरकाम, कमलेश्वर पटेल, सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन के अलावा पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन और पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा के नाम भी चर्चाओं में शामिल रहे। जबकि राष्ट्रीय सचिवों की रिपोर्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय सिंह, अरुण यादव, मुकेश नायक, बाला बच्चन, सज्जन वर्मा, उमंग सिंगार के नाम उभरकर आए हैं।

प्रदेश प्रभारी भी बदलने की तैयारी
मध्यप्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रहे मंथन के बीच मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया की विदाई की भी अटकलें चल रही है, वहीं कहा जा रहा है कि उनके स्थान पर मुकुल वासनिक को नया प्रदेश प्रभारी बनाया जा सकता है।

Story Loader