35 नहीं बोल पाए राहुल: मंडला में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। शिवराज सरकार पर हमला करने के दौरान राहुल गांधी 35 नहीं बोल पाए। सभा में वह कह रह थे कि मध्यप्रदेश में 35 लाख युवा बेरोजगार हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने 35 को पिछत्तीस लाख बोला। दोबारा उन्होंने पैछत्तीस लाख लोगा पर वो 35 नहीं बोल पाए। हालांकि राहुल के भाषण को सुनने के बाद यह समझ में नहीं आया कि राहुल गांधी 35 बोल रहे थे या 75 लाख। राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, शिवराज चौहान जी ने मध्य प्रदेश के एक भी युवा को रोजगार नहीं दिया। कांग्रेस सरकार आयेगी तो खाली पड़े सरकारी पदों को भरेंगे और मध्य प्रदेश के युवाओं को सरकारी पद देंगे।