कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खडगे भोपाल आए, 14 को शशि थरुर भी भोपाल आएंगे...।
भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खडगे (congress national presidents candidate mallikarjun kharge) बुधवार को सुबह भोपाल आए। वे अपने समर्थन में वोट मांगने आए हैं। खडके के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार शशि थरुर भी भोपाल आने वाले हैं। 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव होने जा रहा है। इधर, खडगे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (kamal nath) के बीच बंद कमरे में चर्चा भी हुई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव 17 अक्टूबर को होने वाले हैं। इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खडगे और शशि थरुर चुनाव मैदान में हैं। इनमें से मल्लिकार्जुन खडगे बुधवार को सुबह कांग्रेस नेताओं से समर्थन मांगने भोपाल आए। खडगे थोड़ी देर में वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे। इसके बाद 14 अक्टूबर को शशि थरूर (shashi tharoor) भी भोपाल आएंगे।
एक नजर
प्रदेश कांग्रेस में 502 प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेंगे।
इसमें 15 मनोनीत सदस्य और 487 प्रतिनिधि शामिल हैं।
इनमें कांग्रेस के 95 विधायक भी वोट डालेंगे।
17 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतदान होगा।
कांग्रेस के बड़वाह विधायक सचिन बिरला मतदान में शामिल नहीं होंगे।
सचिन बिड़ला ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया है।
80 साल के खडगे को क्यों परेशान कर रहे हैं
इधर, कांग्रेस अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खडके के भोपाल आने और चुनाव लड़ने के सवाल पर भाजपा नेता एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने बुधवार को कहा कि यह लोग 80 साल के खडगे को क्यों परेशान कर रहे हैं। सभी को मालूम है कि परिणाम क्या आने वाला है। मिश्र ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का परिणाम पूरे देश को पता है फिर 80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी को क्यों परेशान किया जा रहा है, यह समझ से परे है।