7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उप चुनाव तैयारी, ओबीसी और आदिवासी पर कांग्रेस का फोकस, सोशल टीम भी सक्रिय

आज से शुरू हो रही आदिवासी अधिकारी यात्रा में शामिल होंगे कमलनाथ
less than 1 minute read
Google source verification
उप चुनाव तैयारी, ओबीसी और आदिवासी पर कांग्रेस का फोकस, सोशल टीम भी सक्रिय

उप चुनाव तैयारी, ओबीसी और आदिवासी पर कांग्रेस का फोकस, सोशल टीम भी सक्रिय

भोपाल। उप चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने एससी, एसटी और ओबीसी के साथ आदिवासी वर्ग पर फोकस किया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम भी सक्रिय हुई है। इसके लिए सोशल मीडिया पर टीम ने भाजपा की सरकार को एक्सपोज करने के लिए कैंपेन शुरू किया है। ज्वलंत मुद्दों पर भी नजर रखी जा रही है।

आदिवासी बाहुल्य एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट में इस बार उप चुनाव होना है। इसी आदिवासी क्षेत्र बड़वानी से कांगे्रस पार्टी 6 सितम्बर से आदिवासी अधिकार यात्रा की शुरूआत कर रही है। इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ सहित प्रदेश कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेता शामिल होंगे। कमलनाथ यात्रा के शुरूआत में यहां आयोजित जनसभा को सम्बोधत करेंगे। बड़वानी के बाद यह यात्रा मण्डला, शहडोल और शहडोल में भी निकाली जाएगी। जिला स्तर पर भी इसका आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस आदिवासी अधिकार के मुद्दे उठाएगी। साथ ही भाजपा सरकार द्वारा आदिवासियों के साथ किए जा रहे अन्याय को बताने की कोशिश होगी। हाल में समाप्त हुए विधानसभा के मानसून सत्र में भी आदिवासी अधिकार की गूंज हुई थी। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाया था।

भाजपा को उसी की शैली में जवाब देने की तैयारी -

कांग्रेस की तैयारी भाजपा को उसी की शैली में देने की है। इसके लिए पार्टी के आईटी सेल को सक्रिय किया है। विधायकों से भी कहा गया है कि वे सोशल मीडिया पर सक्रियता बनाएं। कांग्रेस के डेढ़ साल के शासनकाल की उपलब्धियों और वर्तमान भाजपा सरकार की नाकामियों को बताया जाए।