भोपाल

मंहगाई को लेकर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का हल्ला-बोल

- भाजपा सरकारों के विरोध में जमकर की नारेबाजी

2 min read
Feb 05, 2023

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देश पर सेवादल यंग ब्रिगेड भोपाल के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय के सामने जमा हुए। जिसके बाद कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड भोपाल के कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन पर पर बैठ गए हैं। वे यह प्रदर्शन मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर विरोध में कर रहे हैं।

इस दौरान सेवादल यंग ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने भोपाल जिलाध्यक्ष दिलीप तिवारी के साथ यहां भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के विरोध मे जमकर नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने यहां 'महंगाई कम करो', 'कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करना बंद करो', 'बेरोजगारों को रोजगार दो' और 'भ्रष्टाचार बंद करो' लिखे बैनर व पोस्टर हाथों में थाम रखे हैं।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जेपी धनोपिया, यंग ब्रिगेड कार्यकारी अध्यक्ष गजानंन्द तिवारी के द्वारा किया गया। भोपाल जिलाध्यक्ष दिलीप तिवारी का इस दौरान कहना था कि सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा पा रही, इसके अलावा युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं, सेवादल युवा बिग्रेड की ओर से इस दौरान उनकी ओर से ये भी आरोप लगाया गया कि सरकार पर कांग्रेस कार्यकर्ता को परेशान कर रही है।

ज्ञात हो कि अभी कुछ समय पहले ही कांग्रेस से रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के साथ-साथ उनकी घर वापसी अभियान की जिम्मेदार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा कांग्रेस सेवादल को दी गई थी।

ज्ञात हो कि कुछ समय पहले हुए नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में टिकट न मिलने से कई कांग्रेसी कार्यकर्ता रूठकर पार्टी का दामन छोड़ गए थे। वहीं कुछ समय पहले घोषित प्रदेश पदाधिकारियों की नई नियुक्ति के बाद फिर से असंतोष सामने आया था। ऐसी स्थिति में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करके अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। इसी के तहत रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के साथ-साथ घर वापसी अभियान भी चलाया।

Published on:
05 Feb 2023 06:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर