
संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर किया जा रहा शेड का निर्माण
भोपाल. संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से चल रही शेड निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। स्टेशन पर शेड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लम्बाई के अनुरूप शेड निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए डेढ़ करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। अधिक लागत आने पर बाद में यह राशि बढ़ाई भी जा सकती है।
शेड का निर्माण कार्य दो माह के भीतर पूरा होने की संभावना है। इसके निर्माण के बाद अब यात्रियों को बारिश में भीगने के साथ ही गर्मी में परेशान नहीं होना पड़ेगा। गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में कोच गाइडेंस व शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया था।
जिसके बाद कोच गाइडेंस का काम पूरा कर दिया गया है, लेकिन शेड का निर्माण का कार्य 30 जून 2019 तक पूरा करने की घोषणा की थी, लेकिन शेड निर्माण का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था।
सिंधी सेन्ट्रल पंचायत द्वारा बार-बार इसके लिए मांग की जा रही थी। शेड निर्माण नहीं होने के कारण बारिश में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। अभी फिलहाल स्टेशन पर शेड लगे हैं, लेकिन यात्रियों के अनुरूप नहीं है। अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को इसकी सुविधा मिल जाएगी।
अन्य विकास कार्य भी होंगे पूरे
संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन पर करोड़ों के विकास कार्य किए जाएंगे। स्टेशन के बाहर हाई मास्क लाइट लगेगी। इसके अलावा वेटिंग हाल, वीआईपी कक्ष का कायाकल्प करने के साथ ही शिशु आहार कक्ष का निर्माण और पार्किंग स्थल का विस्तार किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्म एक व दो पर चाय, पानी के अलावा आवश्यक खाद्य सामग्री के स्टाल लगाए जाने की योजना है। शेड निर्माण नहीं होने के कारण बारिश में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। अभी फिलहाल स्टेशन पर शेड लगे हैं, लेकिन यात्रियों के अनुरूप नहीं है।
Published on:
24 Oct 2019 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
