एमपी की राजधानी भोपाल में भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ। राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर बाईपास पर एक ई रिक्शा पर कंटेनर जा गिरा। कंटेनर गिरने से ई रिक्शा में बैठे सभी लोग फंस गए और लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे। उन्हें बमुश्किल सुरक्षित निकाला जा सका। ईरिक्ता में बैठे लोग करीब आधा घंटे तक यूं ही फंसे रहे। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा में बैठे युवक युवती परीक्षा देने जा रहे थे।
एमपी की राजधानी भोपाल में भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ। राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर बाईपास पर एक ई रिक्शा पर कंटेनर जा गिरा। कंटेनर गिरने से ई रिक्शा में बैठे सभी लोग फंस गए और लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे। उन्हें बमुश्किल सुरक्षित निकाला जा सका। रिक्शा में बैठे लोग करीब आधा घंटे तक यूं ही फंसे रहे। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा में बैठे युवक युवती परीक्षा देने जा रहे थे।
राजधानी भोपाल में शुक्रवार को सुबह रोड एक्सीडेंट हुआ। यहां अयोध्या नगर बाईपास से जा रहे एक ई रिक्शा पर एक कंटेनर जा गिरा। बताया जा रहा है कि कंटेनर के चालक को नींद का झोंका आ गया था जिससे ये हादसा हो गया। हादसा होते ही मौके पर कोहराम मच गया। ई रिक्शा में 5 युवक युवती सवार थे जोकि इसमें ही फंस गए।
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। अयोध्या नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने घायलों को ई रिक्शा से सुरक्षित निकाला। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा में बैठे 5 लोग करीब आधा घंटे तक उसमें फंसे रहे।
पुलिस के अनुसार कंटेनर के चालक को नींद का झोंका आने से ये हादसा हुआ। यह कंटेनर इंदौर से आ रहा था जबकि ई रिक्शा में 4 युवक और 1 युवती सवार थे। स्पीड ब्रेकर से कंटेनर बेकाबू हो गया और ई रिक्शा पर जाकर पलट गया। गनीमत रही कि भीषण हादसे के बाद भी किसी की भी जान नहीं गई। वक्त रहते हुए सभी सवारों को सुरक्षित निकाल कर अस्पताल पहुंचा दिया गया।
ई रिक्शा में बैठे हुए 4 युवक और 1 युवती कांस्टेबल की परीक्षा देने जा रहे थे लेकिन हादसे में घायल होकर अस्पताल पहुंच गए- अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई। ई रिक्शा में बैठे हुए 4 युवक और 1 युवती कांस्टेबल की परीक्षा देने जा रहे थे लेकिन हादसे में घायल होकर अस्पताल पहुंच गए।