राज्य-स्तरीय नियंत्रण-कक्ष को राशन, भोजन, आश्रय, चिकित्सा, परिवहन तथा अन्य प्रकार की सहायता एवं सहयोग के लिये प्राप्त होने वाले फोन कॉल को तीन अलग-अलग श्रेणी में दर्ज कर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावे मध्यप्रदेश से बाहर रह रहे लोगों द्वारा अब तक 14 हजार 465 फोन कॉल आए हैं, जिनमें से 12 हजार 513 समस्याओं का समाधान किया गया है।