7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉन्ड भरने के बाद भी बदमाशी करने से बाज नहीं आया तो पुलिस ने उठाया यह कदम

कोर्ट ने सोमवार को एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है, जमा न करने की स्थिति में उसे जेल में रहना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Juhi Mishra

•

Updated: 29 Aug 2017, 7:55 AM IST

BJP leader arrested

Convict prisoner

भोपाल। शहर की फिजा ठीक करने के लिए कुछ दिन पहले प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कैम्प लगाकर आदतन अपराधियों से बॉन्ड भरवाए थे कि वे वारदात नहीं करेंगे। छोला थाने के आदतन अपराधी लक्की सरदार ने बॉन्ड भरने के तीन दिन बाद ही अपने क्षेत्र में झगड़ा कर आतंक फैला दिया। इस संबंध में छोला थाने में लक्की के खिलाफ एक और प्रकरण दर्ज किया। इससे लक्की की बॉन्ड भरने की शर्त भी टूट गई। इसके संबंध में पुलिस ने एसडीएम मुकुल गुप्ता की कोर्ट में 122 का इस्तगासा पेश किया था। कोर्ट से लक्की को नोटिस जारी किया गया। कोर्ट ने सोमवार को एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है, जमा न करने की स्थिति में उसे जेल में रहना होगा। जुर्माने की राशि के लिए एसडीएम ने कुर्की के ऑर्डर भी दिए हैं।

हाल ही में अलग-अलग वृत्तों के एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्रों के बदमाशों के एक साल के लिए बॉन्ड भरवाए थे कि वे वारदात नहीं करेंगे। ऐसा ही एक बॉन्ड बदमाश लक्की सरदार (20) निवासी माता की मढिय़ा, छोला मंदिर ने भी भरा था। मगर बॉन्ड भरने के तीन दिन बाद ही लक्की ने अपने क्षेत्र में झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस संबंध में फरियादी अर्जुन की तरफ से छोला थाने में मारपीट का प्रकरण कायम कर दिया। लक्की बॉन्ड भर चुका था, इसको लेकर छोला मंदिर थाने के टीआई सुधेश तिवारी ने एसडीएम गोविंदपुरा के यहां 122 में इस्तगासा प्रस्तुत कर दी।

एसडीएम के नोटिस का जवाब न आने और लक्की के बार-बार दहशत फैलाने के चलते सोमवार को उस पर एक लाख का जुर्माना लगा दिया। न जमा करने की स्थिति में बदमाश को 23 जुलाई 2018 तक जेल में रहना पड़ेगा। बदमाश पर नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोप के अलावा झगड़ों के कई आरोपों में जेल जा चुका है।

० आदतन अपराधी है, 27 जुलाई को बॉन्ड भरा था, 30 को झगड़े का प्रकरण कायम हो गया। बॉन्ड तोडऩे की शर्त पर एक लाख का जुर्माना लगाया है। जमा न करने पर कुर्की के ऑर्डर भी दिए हैं।
मुकुल गुप्ता, एसडीएम, गोविंदपुरा

मां को साथ रखने पर युवक को चाकू से मारा
हरिजन बस्ती टीला में रहने वाले एक युवक को चाचा-भतीजे ने मिलकर जमकर पीटा, फिर चाकू घोंप दिया। वजह यह थी कि घायल युवक के बड़े भाई ने आरोपी की मां को तीन साल पहले अपने साथ रख लिया था, तभी से विवाद चल रहा है।

टीला जमालपुरा थाना पुलिस के मुताबिक संतोष हरिजन बस्ती में रहता है। संतोष के भाई बब्लू ने मोहल्ले में रहने वाले तीन बच्चों की मां और सतीश की भाभी को अपने साथ रख लिया, तब से दोनों पक्षों के बीच में विवाद चल रहा है। रविवार शाम को सतीश अपने भतीजे जय उर्फ अज्जू के साथ संतोष के घर पहुंचा। दोनों चाचा-भतीजे महिला से बात करने के लिए अड़े थे, संतोष ने विरोध किया तो चाचा-भतीजे ने संतोष को पीटा और चाकू घोंपकर फरार हो गए।