8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सजायाफ्ता कैदियों की 30 दिन की सजा होगी माफ, गंभीर अपराधों में सजा काट रहे कैदियों को नहीं मिलेगा लाभ

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की घोषणा

less than 1 minute read
Google source verification
सजायाफ्ता कैदियों की 30 दिन की सजा होगी माफ, गंभीर अपराधों में सजा काट रहे कैदियों को नहीं मिलेगा लाभ

सजायाफ्ता कैदियों की 30 दिन की सजा होगी माफ, गंभीर अपराधों में सजा काट रहे कैदियों को नहीं मिलेगा लाभ

भोपाल। जेल एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा हैं कि प्रदेश की जेलों में जघन्य अपराधों में सजायाफ्ता बंदियों को छोड़ शेष बंदियों की 30 दिन की सजा को माफ किया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने सेंट्रल जेल भोपाल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका लाभ गंभीर मामलों में सजा काट रहे कैदियों को नहीं मिलेगा। समारोह में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे।

जेल मंत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सेंट्रल जेल के सभा कक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंदियों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने क्षेत्रीय सांसद प्रज्ञा ठाकुर की मांग को स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि आज से ही सेंट्रल जेल में उपलब्ध सामग्री के अनुसार कैंटीन को प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जेलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन उपवास करने वाले बंदियो के लिए फलाहार की व्यवस्था की जाएगी। शेष अन्य बंदियों के लिए विशिष्ट पकवानों की व्यवस्था रहेगी।

जेल में बंदियों द्वारा श्रीकृष्ण के कारावास में जन्म और श्री वसुदेव के साथ टोकरी में यमुना के पार सकुशल भगवान श्रीकृष्ण के पहुँचने का अद्भुत दृश्य का प्रस्तुतीकरण दिया गया। समारोह में महानिदेशक जेल अरविंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार अवस्थी, डीआईजी जेल संजय पांडेय और एमआर पटेल, जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।