सर्दी-खांसी के मरीजों के लिए अलग से ओपीडी
अस्पताल ने सर्दी, खांसी जुकाम के मरीजों के लिए अलग से ओपीडी काउंटर की व्यवस्था कर दी है। इससे फायदा यह होगा कि अस्पताल में आने वाले अन्य मरीजों को संक्रमित व्यक्ति से दूर रखा जाएगा। इससे अन्य मरीज ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं। जेपी अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि हमारे यहां प्रतिदिन डेढ़ हजार के करीब मरीज आते हैं, इनमें सदीज़् खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या दो सौ से ज्यादा होती है।