
भोपाल/ देश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार अब तक देश में 415 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, स्वास्थ विभाग द्वारा सामने आई जानकारी के मुताबिक 24 लोगों को ठीक भी किया जा चुका है। वहीं, मध्य प्रदेश के जबलपुर में 5 और भोपाल से 1 यानी कुल 6 मामले सामने आने के बाद यहां प्रशासनिक मुस्तैदी बढ़ाई जा रही है। प्रशासन की ओर से कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये जाने के साथ अब तक प्रदेश के 40 जिलों को टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन के आदेश अलग अलग जिलों में अलग अलग दिन के लिए किये गए हैं। आइये जानते हैं, किस जिले में कितने दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है।
ये जिले हुए टोटल लॉकडाउन
40- होशंगाबाद में भी सोमवार को अग्रिम आदेश तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है।
ये होता है लॉकडाउन
टोटल लॉकडाउन के तहत किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। जिले की सभी सीमाएं सील की गईं हैं। किसी भी माध्यम सड़क, रेल से बाहरी लोगों के आवागमन पर रोक है। जिले के नागरिकों पर भी इसी तरह का प्रतिबंध है। शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालय बंद किए गए हैं। अत्यावश्यक सेवा वाले विभाग राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, विद्युत, दूरसंचार, नगरपालिका, पंचायत आदि इससे मुक्त रहेंगे। मेडिकल स्टोर और हॉस्पिटल को छोड़कर अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।