दिग्विजय: हमसे ज्यादा बागी तो भाजपा में हैं। हमारे जो बागी हैं, सबको कंट्रोल करेंगे। अगले तीन दिन तक मैं इसी काम में जुटा हूं। अभी कुछ को कंट्रोल कर लिया है और जो बाकी हैं, उनको भी कर लेंगे। कमलनाथ, सिंधिया, अरूण यादव या मेरे किसी के भी समर्थक हैं, उन सभी से बात कर रहे हैं, जो नहीं मानेंगे उनको निष्कासित तो करेंगे ही और मैं राहुल जी से गारंटी लेकर आया हूं, कि छह साल तक इन्हें कांग्रेस में घुसने मत देना।