
पत्रिका के जागो जनमत अभियान से जुड़कर नगर निगम के पार्षद अपनी पार्टी के प्रचार के साथ मतदाताओं को हर हाल में वोट देने की अपील कर रहे हैं। वे लोगों से उनके घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। कह रहे हैं कि पहले वोट देना, बाकी काम बाद में करना। सबको 17 नवंबर का दिन याद दिला रहे हैं।
* वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद भाजपा के मनोज राठौर मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए पूरी टीम के साथ काम कर रहे हैं। जिन क्षेत्रों में उन्हें अपने दल को वोट नहीं मिलने की उम्मीद है, वहां भी जाकर मतदाताओं से वोट जरूर करें की अपील कर रहे हैं।
* वार्ड क्रमांक 17 की पार्षद कांग्रेस की शीतल वर्मा भी महिला मंडली के साथ मतदाताओं को जगाने का काम कर रही है। उनका कहना है कि मेरा फोकस अधिकतम मतदान कराना है। मतदान प्रतिशत से ही मतदाताओं की जागरूकता पता चलती है।
* वार्ड क्रमांक 29 से पार्षद कांग्रेस के देवांशु कंसाना का कहना है कि मतदान जरूर करना चाहिए। वार्ड के मतदाताओं को वे इसके लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं। अगले एक दो दिन में अपने मित्रों के साथ अलग से मुहिम भी शुरू करेंगे।
Updated on:
05 Nov 2023 07:14 am
Published on:
05 Nov 2023 07:13 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
