2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वन विहार में काउंटिंग शुरु, सुबह 10 बजे बाद मिल सकेगी पर्यटकों को एंट्री

- वन विहार नेशनल पार्क में वन्यप्राणियों की गणना शुरु - वन विहार में 10 बजे बाद ही एंट्री मिल सकेगी। - 52 ट्राजेक्ट पॉइंट (एरियों की मार्किंग) तैयार किए गए - 60 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई

less than 1 minute read
Google source verification
photo1667392439.jpeg

भोपाल. वन विहार नेशनल पार्क में वन्यप्राणियों की गणना शुरु हो गई है। 3 दिन होने वाली इस कांउटिंग में वन विहार में मौजूद शाकाहारी जानवरों की गिनती की जाएगी। जिसके चलते वन विहार में 10 बजे बाद ही एंट्री मिल सकेगी। वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर एस के सिन्हा ने बताया कि हमारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 52 ट्राजेक्ट पॉइंट (एरियों की मार्किंग) तैयार किए गए हैं। इन पाइंट पर करीब 60 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

वन विहार के अधिकारियों के अनुसार 1700 से अधिक वन्य प्राणियों की मौजूदगी की आशा की जा रही है। साल 2022 में 1652 वन्य प्राणियों की मौजूदगी दर्ज की गई थी। इससे पहले साल साल 2021 में 1429 थी। इसमें खुले में रहने वाले एवं बाड़े में रहने वाले जानवर शामिल हैं। पिछले एक साल में चीतल, सांभर, नीलगाय, लंगूर, मोर आदि जानवरों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में इस बार हो रही गणना में इनकी संख्या अधिक होने की संभावना है।

वन विहार में वन्य प्राणी

साल खुले में रहने वाले बाड़े में रहने वाले

2022 1516 130

2021 1429 128

2020 - 1407 119

2019- 1339 105

2018- 1258 83

2017- 1149 56

2022 की गणना के अनुसार पार्क के अंदर खुले में विचरण करने वाले वन्यप्राणियों की संख्या

वन्यप्राणी---2022—2021---2020—

चीतल—522 —-555---549--

सांभर---362—-388---385 ---

नीलगाय—81 —86---94---

जंगली सुअर--90—-87---43—

मोर—257---114---65---

काला हिरण---71—-82---93–

चौसिंघा---03—-7---5---

बारहसिंगा---11—-10---15—