22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नृत्य में झलकी देश की संस्कृति और लोक परंपरा

उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान में वार्षिकोत्सव 'तरंग-2020;

2 min read
Google source verification
नृत्य में झलकी देश की संस्कृति और लोक परंपरा

नृत्य में झलकी देश की संस्कृति और लोक परंपरा

भोपाल। उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान में वार्षिकोत्सव 'तरंग-2020' के दूसरे दिन पोएट्री, माइम, सोलो फिल्म मेकिंग और सोलो डांस कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया। सोलो डांस कॉम्पीटिशन में क्लासिकल, फोक, सेमी क्लासिकल और वेस्टर्न डांस जैसी चार थीम गई थीं। क्लासिकल कैटेगरी में वेदांत ठाकुर ने ओडिसी नृत्य पेश किया। इसके छंद संस्कृति नाटक गीत गोविंदम से लिए गए हैं। उन्होंने अपनी प्रस्तुति प्रेम और भगवान के प्रति समर्पण को पेश किया। वहीं, चारू शर्मा ने भरतनाट्यम में काली कौटवम के माध्यम से मां काली के रूपों का वर्णन किया। अगली कड़ी में संजना गुप्ता ने कथक में तोड़े, टुकड़े, परन, गत और निकास से कथक की शुद्धता को दिखाया।

पिया तोसे नैना लागे रे... गीत से पेश किया प्रकृति का शृंगार
अगली कड़ी में लोक नृत्य की शृंखला में रिचा माथुर ने हरियाणा का पांरपरिक नृत्य धमाल पेश किया। साक्षी राय ने राजस्थानी लोक नृत्य होलिया में उड़े रे गुलाल... , सोनल राय ने राजस्थानी मटकी नृत्य से स्टूडेंट्स को भारतीय लोक परंपरा और संस्कृति से रू-ब-रू कराया। सेमी क्लासिक कैटेगरी में जसुजा ने शिव तांडव स्त्रतोम पेश किया। शिवानी शोभनाटे ने कथक में पिया तोसे नैना लागे रे... गीत पर शृंगार रस से आच्छिादित प्रकृति के रंगों को पेश किया। वेस्टर्न कैटेगरी में विनिता दौलतानी ने हेलन कैलर की कहानी को कंटेपरेरी डांस स और बॉबी जैन ने लेरिकल पॉप के गानें पर नृत्य कर धमाल मचा दिया।

भ्रष्टाचार का दंश झेल रहे हैं देश के किसान
स्टूडेंट्स ने माइम के माध्यम से देश के ज्वलंत मुद्दों को उठाया। स्ट्राइकर ग्रुप ने देशभक्ति थीम पर माइम किया। इसमें उन्होंने पुलवामा अटैक की घटना के साथ सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए सेना के शौर्य और पराक्रम की झलक पेश की। वहीं, बेजुबान किसान ग्रुप ने किसान की स्टोरी दिखाई। उन्होंने दिखाया कि कैसे किसान पहले प्राकृतिक आपदा से परेशान होता है, उसे खराब फसल का मुआवजा भी नहीं मिल पाता। देश का अन्नदाता भूखमरी से गुजर रहा है। जी-5 ग्रुप ने ड्रिंक एण्ड ड्राइव थीम पर अभिनय किया। उन्होंने ये संदेश दिया कि एक्सीडेंट होने पर घायल की मदद करनी चाहिए। साथ ही किसी व्यक्ति के ब्रेन डैड की स्थिति में ऑर्गन डोनेशन का संदेश भी दिया। आरंभ ग्रुप ने उम्मीद थीम पर अभिनय किया। उन्होंने दिखाया कि बोर्ड एग्जाम के समय स्टूडेंट्स मेंटल प्रेशर से गुजर रहे हैं। पैरेन्ट्स को अपेक्षाओं का बोझ नहीं लादना चाहिए।