15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

325 करोड़ में बनी सड़क पर दरारें, 2023 में होना था लोकार्पण, जनता परेशान

mp news: मध्य प्रदेश के भोपाल में 325 करोड़ की लागत से बनी कोलार सिक्सलेन सड़क तय समय से 540 दिन देर से भी अधूरी है। यह सड़क उद्घाटन से पहले टूट रही है जिससे जनता को परेशानी हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

May 01, 2025

Cracks on the Kolar Sixlane road built at a cost of 325 crores in Bhopal mp news

KolarSixlane road: भोपाल में कोलार सिक्सलेन का निर्माण 222 करोड़ रुपए से शुरू हुआ और 325 करोड़ तक पहुंच गया है। इसे 30 अक्टूबर 2023 पूरा कर दिया जाना था, लेकिन अब भी काम जारी है। 540 दिन की देरी के बावजूद रोड का औपचारिक लोकार्पण नहीं हो पाया। जबकि देरी पर पेनाल्टी ही पांच करोड़ रुपए से ज्यादा बन गई है। स्थिति यह है कि करोड़ों रुपए की राशि खर्च के बावजूद सड़क में दरारें उभर रही हैं। कमोबेश शहर की अन्य प्रोजेक्ट का भी यही हाल है और जनता परेशान है।

11 माह का दावा था, 30 माह बाद भी लोकार्पण का इंतजार: कोलार में 30 अक्टूबर 2023 को सीमेंट कंक्रीट की पहली सिक्सलेन रोड लोकार्पित करने का दावा था। 30 साल की गारंटी के साथ रोड तय करने का दावा किया था। लेकिन अभी कार्य अधूरा ही है।15 किमी लंबाई कोलार तिराहा से चूनाभ‌ट्टी होते हुए सर्वधर्म कोलार रोड पर गोल जोड़ तक है।

यह भी पढ़े - Bhopal Love Jihad: फरहान पोर्न साइट पर बेचने वाला था पीड़िताओं के वीडियो, जांच में बड़ा खुलासा

कोलर सिक्सलेन रोड पर एक नजर

  • 35 मीटर चौड़ाई होगी
  • 222 करोड़ रुपए का बजट था
  • 325 करोड़ रुपए तक पहुंचा बजट
  • 11 माह काम पूरा करने की समय सीमा
  • 30 माह का समय हो गया अब
  • 05 लाख से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ
  • 48 एप्रोच रोड बनाने का दावा
  • 23 किमी की पानी की लाइन शिफ्ट की गई
  • 135 ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए