2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निरीक्षण पर आए सीआरबी लोहनी बोले- एेसे ही अधिकारी चाहिए, जो समय पर काम पूरे करवाएं

सीआरबी लोहनी ने किया निरीक्षण अधिकारियों को लेकर कहा ऐसा कि...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 16 Apr 2018, 4:08 PM IST

CRB lohini on inspection

भोपाल। भोपाल स्टेशन पर एक महीने में सड़क और 15 दिन में पार्क सहित अन्य काम पूरे किए जाना काफी अच्छा लगा। आगे भी इसी रफ्तार से काम किए जाना चाहिए। यह बातें रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहनी ने कहीं।

उन्होंने यह भी कहा कि हमें ऐसे ही अधिकारी चाहिए, जो समय से काम पूरा करवाएं। वे रेलवे जीएम गिरीश पिल्लई व डीआरएम के साथ रविवार को भोपाल स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे।


सुबह 10 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचे लोहनी ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 की तरफ बनाई जा रही 35 फीट चौड़ी नई सड़क देखी। साथ ही वहां विकसित किए जा रहे मिनी गार्डन को भी देखा।


नई सड़क भारत टॉकीज ब्रिज के नजदीक से आरपीएफ थाने तक बनाई गई है, जो 300 मीटर लंबी है। सड़क बनने से यात्रियों को सीधा फायदा होगा, वे स्टेशन तक आवागमन कर सकेंगे। इसे जाम के हालात भी नहीं बनेंगे।

यहां पहले रेलवे के दफ्तर थे, जिन्हें हटा दिया गया है। चेयरमैन ने प्लेटफॉर्म नंबर-6 की तरफ बनाई जा रही नई बिल्डिंग के काम को देखकर भी प्रसन्नता जताई। यह काम 95 फीसदी पूरा हो गया है।

ये हैं प्राथमिकताएं...
भोपाल स्टेशन के निरीक्षण के दौरान चेयरमैन रेलवे बोर्ड यानि सीआरबी CRB ने अपनी तीन प्राथमिकताएं भी गिनाईं।

- उन्होंने कहा कि मांग के आधार पर पूर्ति यानी जितनी ट्रेनों व सीट की जरूरत है, वह पूरी करने का प्रयास करना पहली प्राथमिकता रहेगी।
- इसके अलावा ट्रेन आैर यात्रियों की सेफ्टी और आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग रेलवे में किया जाना अन्य प्राथमिकताएं रहेंगी।
- लोहानी ने आधुनिक टेक्नोलॉजी के प्रयोग के तहत सीसीटीवी मॉनिटरिंग, हाई स्पीड रेल लाइन का निर्माण जैसी प्राथमिकताएं गिनाईं।

समय पर चलाना जरूरी पर सेफ्टी से भी समझौता नहीं...
वहीं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहनी ने कहा है कि ट्रेनों को सही समय पर चलाना जितना जरूरी है, उतनी ही सेफ्टी। ट्रैक रिन्यूवल और मेंटेनेंस के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार किया जा रहा है।

इससे आने वाले समय में वह गेप भर सकेगा, जो काफी समय से बना हुआ है। लोहनी ने कहा कि नई रेलवे लाइनें बढ़ाई जा रही हैं। जहां दो हैं, वहां तीसरी और तीन के स्थान पर चौथी लाइन बिछाने का काम कई जगह जारी है। इससे आने वाले समय में ट्रेनें रफ्तार पकड़ेंगी और यात्रियों को भी उनका सीधे तौर पर फायदा होगा।


लोहनी ने यह बातें रविवार शाम को बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगले महीने तक हबीबगंज से बीना के बीच बिछाई जा रही रेलवे लाइन का आखिरी सेक्शन भी पूरा कर लिया जाएगा। इस बीच पश्चिम-मध्य रेलवे के जीएम गिरीश पिल्लई ने हबीबगंज से बरखेड़ा सेक्शन के वर्ष-2019 तक शुरू करने की जानकारी दी।