1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुखबिरी के शक में केन्द्रीय जेल के सामने हुई थी राजा की हत्या

हमला करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, कार और चाकू बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Ram kailash napit

•

Updated: 21 Feb 2020, 3:03 AM IST

Murder

Murder

भोपाल. केंद्रीय जेल के गेट नंबर दो के सामने बीते माह इफ्तेखार उर्फ राजा की चाकू से गोदकर हत्या मुखबिरी के शक में हुई थी। गांधी नगर पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में उपयोग कार, बेसबॉल स्टिक और चाकू बरामद कर लिया है। गुरुवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।


थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह सेंगर ने बताया कि अशोका गार्डन निवासी 25 वर्षीय इफ्तेखार खान उर्फ राजा 25 जनवरी को अपने साथी नदीम और शाहनियाज के साथ जेल में बंद गुफरान से मिलने पहुंचा था। मिलाई नहीं होने के कारण तीनों राजा की बाइक से वापस लौट रहे थे। जेल रोड स्थित नयापुरा स्थित दुग्ध पार्लर के सामने उन्हें कार सवार वसीम बछड़ा और सलमान ने रोक लिया था। वसीम ने राजा को चाय पीने के लिए बोला तो तीनों चाय के लिए रुक गए। इसी बीच वसीम ने कार से बेसबाल का डंडा निकाला और राजा को मारने लगा। बचने के लिए राजा जेल गेट की तरफ भागा तो वसीम ने डंडा सलमान को दे दिया। इस पर सलमान ने राजा पर डंडे से वार किया। इसी बीच वसीम ने बोला कि कल अशोका गार्डन में बहुत दादा बन रहा था, आज जान से खत्म कर देते हैं। ऐसा कहकर उसने कमर से चाकू निकाला और राजा पर वार कर दिया। राजा लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा तभी आरोपी वहां से भाग निकले थे। घायल राजा को साथी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को सूचना मिली कि आरोपी वसीम उर्फ जाहिद उर्फ बछड़ा (31) निवासी तुलसी नगर हिनौतिया और सलमान अहमद उर्फ काले (26) निवासी विवेकानंद कॉलोनी निशातपुरा इलाके में देखे गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल रोड से धरदबोचा।


छात्र ने की खुदकुशी
भोपाल. अशोका गार्डन इलाके में आदर्श नगर कॉलोनी गोविंदपुरा औद्योगिक निवासी 10वीं के छात्र इमरान ने परीक्षा परिणाम में कम अंक आने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका। परिजन पीएम कराने से मना करते रहे।