26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुरानी रंजिश के चलते ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या

परिजनों ने लगाया बदमाश पप्पू चटका पर पर हत्या का आरोप, घर के पास गांजा पीने से मना किया तो चाकू मारे

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Sunil Mishra

Sep 06, 2021

crime news

crime news

भोपाल. शहर के टीटी नगर थाना इलाके में शनिवार देर रात एक ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली। मृतक के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है कि शहर के कुख्यात बदमाश हसीन कुरैशी उर्फ पप्पू चटका ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पप्पू चटका टीटी नगर थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है। उस पर दो दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज हैं।
टीटी नगर पुलिस ने बताया कि शाहिद खान पिता हमीद खान (27) पीडब्ल्यूडी क्वार्टर पंचशील नगर में रहता था। वह पेशे से ऑटो चालक था। देर रात बदमाश पप्पू चटका अपने साथियों के साथ मिलकर शाहिद के घर के पास खड़े होकर गांजा पी रहा था। मना करने पर उनका विवाद हो गया। पुलिस को शिकायत में कहा गया कि विवाद के बाद पप्पू चटका अपने साथियों हनुमान उर्फ बच्चा, राजीव, ऋतिक और एक अन्य के साथ मिलकर शाहिद के पेट पर चाकू से हमला करके फरार हो गया। शनिवार-रविवार की दरमियानी देर रात करीब डेढ़ बजे घायल शाहिद को आसपास के लोग परिजन की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पेट में चाकू का गहरा घांव था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर से पूछताछ की, तो पता चला कि मृतक के पेट में काटेनुमा चाकू से हमला किया है। काटेनुमा चाकू लगने से पेट की आंते बाहर आ गई थी। खून अधिक बहने के कारण उसकी मौत हुई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया, तो पता चला कि मृतक के घर से थोड़ी दूर पर ही दूसरी गली में मृतक की हत्या की गई है। पुलिस ने परिजन और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की थी। पुलिस का कहना है कि हत्यारे के बारे में सुराग मिल गया है। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।