5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति ने तीन तलाक बोलकर किया रिश्ता खत्म, ससुर बहू को लेकर पहुंचा थाने, दर्ज कराया बेटे के खिलाफ प्रकरण

ईंटखेडी थाना क्षेत्र का मामला

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Sunil Mishra

Sep 07, 2021

Alwar Crime News: एक क्लिक में पढ़ें अलवर के अपराध और पुलिस से जुड़ी मुख्य खबरें

Alwar Crime News: एक क्लिक में पढ़ें अलवर के अपराध और पुलिस से जुड़ी मुख्य खबरें

भोपाल। शहर के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार को एक तीन तलाक का मामला सामने आया है। इसमें पति ने पहले कई बार अपनी बीबी को मारपीट कर प्रताडि़त किया। दहेज के कारण वह अक्सर उससे विवाद करता था और बीते दिनों उसने तीन तलाक बोलकर उससे रिश्ता खत्म कर दिया। इस मामले में ससुर ने बहू का साथ दिया और उसे खुद थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने प्रताडि़त पत्नी और ससुर की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

ईटखेड़ी पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित परेवाखेड़ा गांव की पटलोन बस्ती में नाजमा बी अपने चार बच्चियों, पति और ससुर के साथ रहती है। उसका मायका ऐशबाग में है। उसका पति रईस खान ड्राइवरी का काम करता है और अक्सर दहेज के लिए वह नाजमा बी के साथ मारपीट करता था। पुलिस का कहना है कि दहेज के लोभ में वह अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। बीते दिनों उसने अपनी पत्नी को तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने की बात कही और वहां से चला गया। इसके बाद नाजमा बी के ससुर खुद बहू को लेकर ईटखेड़ी थाने पहुंचे और उन्होंने अपने बेटे रईस खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना था कि मैं बूढ़ा हो गया हूं और बेटा तीन तलाक बोलकर चला गया। ऐसे में इन चार बच्चियों की परवरिश कैसे होगी। ये बच्चियां तो अनाथ जैसी हो जाएंगी। इसलिए ऐसे बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना जरूरी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रईस खान के खिलाफ दहेज प्रताडऩा, दहेज प्रथा में मारपीट, तीन तलाक सहित कई मामलों पर प्रकरण दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।