10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 ई-बसों का फायनल ट्रायल 20 से पहले, बैरागढ़ से औबेदुल्लागंज तक सस्ता और हाईटेक सफर

E Bus bhopal high tech Public Transport: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) का हाईटेक डिपो तैयार, 10 ई बसों की खेंप पहुंची, 20 से पहले भोपाल की सड़कों पर दिखेंगी ग्रीन एनर्जी बसें
less than 1 minute read
Google source verification
E-bus cheap public transport bhopal

E-bus cheap public transport bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 20 जुलाई से पहले सड़क पर दौड़ती दिखेंगी ग्रीन एनर्जी बसें। (Photo: patrika)

E-Bus Run Soon Bhopal: राजधानी की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था जल्द ही हाईटेक और पर्यावरण अनुकूल होने जा रही है। शहर का पहला अत्याधुनिक ई-बस डिपो बैरागढ़ में लगभग तैयार हो चुका है, जहां पर 10 नई बसें पहुंच चुकी हैं। 20 जुलाई के पहले फाइनल ट्रायल रन होगा। फिलहाल डिपो में फिनिशिंग, लाइटिंग और कुछ अंतिम परीक्षण किए जा रहे हैं।

20-20 की खेंप में आएंगी बसें

शहर को पहले चरण में मिलने वाली 100 इलेक्ट्रिक बसें 20-20 की खेप में आएंगी। इस बड़े प्रोजेक्ट को गति देने के लिए जल्द ही ट्रायल रन होगा। आइटीएमएस सिस्टम से हैं लैस: इस नई परिवहन व्यवस्था का मुख्य फोकस यात्रियों की सहूलियत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और महिला सुरक्षा पर है। इनमें महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने 'इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम' (आइटीएमएस) लगाया गया है। प्रत्येक बस की कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी और आपातकालीन स्थिति के लिए पैनिक बटन भी उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही टिकटिंग सिस्टम, ड्राइवरों का विशेष प्रशिक्षण और रूट प्लानिंग का काम अंतिम चरण में चल रहा है।

सफर का पूरा खाका

- कुल बेड़ा: शहर में कुल 250 बसों का संचालन होगा (इस साल 100, जबकि वर्ष 2027 में 150 और बसें आएंगी)।

- अतिरिक्त आवंटन: पहले केवल 95 बसें स्वीकृत थीं, जिसे बाद में बढ़ाकर 250 किया गया।

- रोज लाभ: शुरुआत में आठ प्रमुख रूटों पर 100 बसें चलने से हर दिन 80 हजार से अधिक यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

बैरागढ़ डिपो लगभग तैयार

हमारी कोशिश है कि इस महीने के अंत तक ट्रायल हो जाए। बैरागढ़ डिपो लगभग पूरा तैयार है।

-अंजू अरुण कुमार, सीईओ, बीसीएलएल