4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: बीवी की जान लेते वक्त पति ने बनाई रील, मोबाइल में मिले 3 वीडियो

Crime News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
crime news bhopal

Crime News: मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पति को पत्नी का रील बनाना पसंद नहीं आया तो उसने मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का पत्नी को रील बनाना और पड़ोसियों से बात करना बिल्कुल पसंद नहीं था। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला


यह पूरा मामला पिपलानी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोपी दिलीप यादव को अपनी पत्नी छाया मेहरा का रील बनाना और पड़ोसियों से बात करना पसंद नहीं था। जिसको लेकर दोनों में कई बार अनबन होती रहती थी। गुस्से में आकर पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद ही थाने पहुंच गया। हत्या करने के पहले उसने पत्नी के कई सनसनीखेज वीडियो भी बनाएं हैं।

वीडियो में बहस करने नजर आए पति-पत्नी


वीडियो में पति-पत्नी एक- दूसरे से बहस करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के सामने आरोपी ने कुल तीन वीडियो प्रस्तुत किए हैं। आरोपी की चार साल की बेटी भी है, जो कि मां के पास बैठकर रो रही थी।

इंस्टाग्राम पर हैं 10 हजार फॉलोअर्स


छाया के इंस्टग्राम पर दस हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह लगभग हर दिन 1-2 रील पोस्ट करती थी। उसे रील बनाने और डांस करने बहुत शौक था। वह अपनी जिंदगी को खुलकर अपने अंदाज में जीना चाहती थी।

पड़ोसियों से बात करने पर करता था शक


पुलिस को दिलीप ने बताया कि वह पत्नी पर शक करता था। आए दिन दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। किसी के फोन आने पर उसे हमेशा शक होता था। वहीं पड़ोसियों से बात करने पर पत्नी पर शक करता था।

पुलिस का कहना है कि दिलीप और छाया के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दिलीप के घरवाले शहर के बाहर रहते थे और पत्नी घर में अकेली रहती थी। इस बात लेकर उसे पत्नी पर ज्यादा शक था।

Story Loader