
फेसबुक पर लड़की बनकर दोस्ती की, गिफ्ट का झांसा देकर 11 रुपए लाख ठगे
भोपाल. सोशल मीडिया पर खुद को खूबसूरत लड़की दिखाकर युवकों से दोस्ती कर लाखों रुपए की ठगी करने वाला नाइजीरियन युवक मुईद उर्फ अजीज मुइद्दीन आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। भोपाल पुलिस ने आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले लड़की बनकर युवकों से दोस्ती करता था और फिर उन्हें विदेश से महंगा गिफ्ट भेजने के नाम पर पैसे भिजवाने को कहता था। इमीग्रेशन और कस्टम ड्यूटी के नाम पर आरोपी अपने अनेक शिकारों से लाखों रुपए ऐंठ चुका है। इस गैंग ने भोपाल के एक युवक से 11.22 लाख रुपए की ठगी की थी। डीएसपी नीतू ठाकुर ने बताया कि गिरोह के तीन सदस्य जनवरी में पकड़े जा चुके हैं, छह महीने से आरोपी की तलाश थी। वह सोशल मीडिया पर विदेशी महिला के नाम से दोस्ती कर ठगी का गिरोह चला रहा था।
एक जनवरी को युवक ने की थी शिकायत
शहर में रहने वाले पवन अग्रवाल ने एक जनवरी को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती हुई थी। आरोपी महिला ने कहा कि वह उसे क्रिसमस गिफ्ट भेज रही है। उसे वह एयरपोर्ट पर कस्टम से छुड़ा लें। उसके बाद उसने बताया कि कस्टम में वह फंस गया है। इसे छुड़ाने के लिए रुपए देना होगा। इस प्रकार उसने 11 लाख 22 हजार 844 रुपए ऐंठ लिए। आरोपी का फोन बंद होने के बाद पवन ने शिकायती आवेदन साइबर क्राइम ब्रांच को दिया था। साइबर क्राइम पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन सरगना मुईट उर्फ अजीज मुईउद्दीन फरार हो गया था।
बिजनेस वीजा पर आया था भारत
जनवरी में पकड़े गए मास्टर माइंड मुईद के तीन साथियों से पूछताछ के बाद शनिवार को टीम ने मुईद को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी बिजनेस वीजा पर भारत आया था। सहयोगियों के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा व दिल्ली में गिरोह बनाकर साइबर ठगी कर रहा था। अरोपी मुईद के कब्जे से प्रकरण में प्रयुक्त लैपटॉप, मोबाइल, बैंक पासबुक, एटीएम व सिमकार्ड जब्त कर लिया है।
Published on:
19 Jul 2021 12:48 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
