
The police took away procession procession from near the old bus stand.
ब्यावरा.शहर में व्यापक स्तर पर चलने वाले सट्टे के अवैध धंधे पर शिकंजा कसने पुलिस ने सख्ती दिखाई। मंगलवार को पुरानी बस स्टैंड के पास बल के साथ पहुंची पुलिस को देख हड़कंप मच गई। वहां सट्टा खिला रहे खायबाजों सहित सटोरिए इधर-उधर भागने लगे जिन्हें पुलिस ने पीछा कर धरदबोचा। आरोपियों ने पुलिस से छूटने की कोशिश की लेकिन खदेड़ता हुआ उन्हें जुलूस के रूप में थाने ले जाया गया।
पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार किएहैं और करीब 44 हजार रुपए नगदी जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार एक खायबाज नगद राशि छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने मौके से 44 हजार नगद और सट्टा सामग्री भी जब्त की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने मुख्य खायवाल अजय खटीक सहित अन्य चार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अजय पिता अशोक खटीक से 10,510 नगदी व सट्टा उपकरण, घीसालाल पिता बापूलाल हरिजन से 6600 नगदी, भारत पिता बापूलाल से 7800 नकदी, लखन पिता जगन्नाथ पंडित से 7300 नकद और सत्येंद्र पिता रामदयाल मीणा से 8 450 रुपए नगदी और सट्टा उपकरण जब्त किए। इस दौरान एक अन्य अनिल पिता श्रीकिशन अवस्थी नकदी राशि चार हजार रुपए छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा-4 (क) ध्रुत क्रीड़ा अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीबद्ध कर यिा है।सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि अपराधियों में खौप जताने पुलिस ने सख्ती दिखाई है।
&जारी रहेगी कार्रवाई पुलिस की धरपकड़ आगे भी जारी रहेगी। लंबे समय से सटोरियों और खाईवाल की शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने 44 हजार रुपए नगदी सहित खाईवाल व पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
डी. पी. लोहिया, टीआई, ब्यावरा
हाट बाजार में गई विवाहिता लापता
छापीहेड़ा. क्षेत्र के ग्राम धुवाखेड़ी चितावलिया से अजा वर्ग की 27 वर्षीया विवाहिता महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पति ने पुलिस में दर्ज की गई है। महिला शुक्रवार की सुबह कुछ गल्ला छापीहेड़ा हाट बाजार में बेचने के लिए घर से निकली थी। शुक्रवार देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर रिश्तेदारी में खोजबीन उपरांत पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले में जांच में जुटी है।
Updated on:
01 Apr 2019 11:38 pm
Published on:
02 Apr 2019 04:47 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
