
नृत्य नाटिका में कृष्ण के तीन रूप को दिखाया,नृत्य नाटिका में कृष्ण के तीन रूप को दिखाया,नृत्य नाटिका में कृष्ण के तीन रूप को दिखाया
भोपाल। शहीद भवन में रविवार को कलार्जन कथक नृत्य केंद्र की ओर से कृष्ण दर्पण नृत्य संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत में 15 बच्चों ने मां सरस्वती शारदेय... की प्रस्तुति दी। इसके बाद 6 बच्चों ने सूफी भजन चोख पुराओ मंगल गाओ आज पिया जी मोरे घर आए हैं... पर नृत्य प्रस्तुति दी।
इसी क्रम में गजल प्रस्तुति दी गई, जिसमें 10 बच्चों ने आईना साफ किया तो तेरा चेहरा नजर आया... गजल पर मन मोहक नृत्य प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद 6 बच्चों ने राजस्थानी लोक नृत्य चिरमी की प्रस्तुति दी। इस दौरान बच्चों ने रजवाड़ी ढोल की धुन पर सर पर मटकी रखकर व परात पर बैलेंस बनाकर लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।
50 मिनट की इस प्रस्तुति
कार्यक्रम की अगली कड़ी में नृत्य नाटिका कृष्ण दर्पण की प्रस्तुति दी गई। 50 मिनट की इस प्रस्तुति में वंसुधरा की नजर से कृष्ण को दिखाने की कोशिश की गई। इसमें कृष्ण जन्म, बधाई नृत्य, झूला गीत, माखन चोरी, कालिया नाग वध, पुतना वध, होली और गोवर्धन को दिखाया। नृत्य नाटिका की शुरुआत वंसुधरा से होती है जो कि कृष्ण के बारे में बताती हैं। वह कहती हैं कि मैं कृष्ण की तरह बन जाना चाहती हूं, मैं ही कृष्ण की राधा बनना चाहती हूं और मैं ही यशोदा। इसके बाद कृष्ण जन्म को दिखाया। इसके साथ ही ग्वाले और गोपियां बधाई प्रस्तुत करती हैं, साथ ही यशोदा कृष्ण को झूला झुलाती हैं।
सेहत, स्वास्थ्य और शुद्धता के लिए दौड़ा शहर
भोपाल। शहर के नागरिको को स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण सरंक्षण, स्वास्थ्य, खेलकूद, व्यायाम आदि के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने तथा आपसी मेल-मिलाप कर बेहतर सामाजिक सौहार्द बनाने के दृष्टिगत नगर निगम, फरविड क्लब और ट्रैफिक पुलिस की ओर से 'दे ताल-भोपाल का रविवार को किया गया। कार्यक्रम में महापौर आलोक शर्मा, जिला कलेक्टर तरूण पिथौड़े और निगम आयुक्त विजय दत्ता मौजूद थे।
इस अवसर पर महापौर शर्मा ने कहा कि नगर निगम शहर की स्वच्छता के साथ ही नागरिकों के स्वास्थ्य व मनोरंजन के लिए ये आयोजन करा रहा है। बच्चों ने खेलकूद के साथ पेंटिंग के माध्यम से अपनी भावनाओं को केनवास पर उकेरा। वहीं युवाओं और वृद्धजनों ने विभिन्न खेल गतिविधियों, व्यायाम, योगा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
यह कार्यक्रम प्रति रविवार आयोजित किए जाएगा। इसमें बोट क्लब पर विभिन्न खेलों जैसे फुटबॉल, गली क्रिकेट, बैडमिंटन, पिट्टु, फ्रीस्बी, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, रस्सीकूद, स्केटिंग, साइकिलिंग के अलावा स्वास्थ्य तथा फिटनेस संबंधी गतिविधियों जुम्बा, एरोबिक्स और योगा का लुत्फ उठाया। इस मौके पर माहापौर, कलेक्टर और नगर निगम आयक्त ने साइकिलिंग, एरोबिक, गली क्रिकेट और रस्साकशी में हाथ आजमाया। वहीं, पेंटिंग कर रहे बच्चों के बीच भी पहुंचकर उनकी कृतियों की सराहना की।
Published on:
16 Dec 2019 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
