भोपाल

एमपी में ओवरफ्लो हुआ बांध, दो जिलों के डूब में आने का खतरा बढ़ा

Harsi dam of Shivpuri - मध्यप्रदेश में जोरदार बरसात का दौर जारी है। दक्षिण पश्चिम मानसून खूब बरस रहा है।

less than 1 minute read
Jul 11, 2025
Danger in about two dozen villages due to overflow of Harsi dam of Shivpuri

Harsi dam of Shivpuri - मध्यप्रदेश में जोरदार बरसात का दौर जारी है। दक्षिण पश्चिम मानसून खूब बरस रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में रीवा में सबसे ज्यादा 3.7 इंच पानी गिरा। शुक्रवार को भी प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में जबर्दस्त बारिश का अनुमान है। 20 जिलों में अति भारी बरसात और 12 जिलों में भारी बरसात होने का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार और तेज बरसात से कई जगहों पर हादसे हो रहे हैं। एक बांध ओवरफ्लो हो गया है जिससे दो जिलों के कई गांवों में पानी भर जाने का खतरा बढ़ गया है।

शिवपुरी में हरसी डैम ओवरफ्लो हो गया है। मैहर में मकान की दीवार गिर गई। सीधी में घरों में पानी भर गया।
एमी में मानसून की मेहरबानी जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में झमाझम बरसात हुई। रीवा में 3.7 इंच, ग्वालियर में ढाई इंच, खजुराहो में 1.9 इंच, जबलपुर में 1.6 इंच, मंडला में 1.4 इंच और टीकमगढ़ में 1.2 इंच पानी गिरा।

शिवपुरी जिले का हरसी बांध ओवरफ्लो

प्रदेश के पूर्वी हिस्से के साथ ही उत्तरी इलाके में भी भारी बारिश हो रही है। केचमेंट एरिया में लगातार और तेज बरसात के कारण शिवपुरी जिले का हरसी बांध ओवरफ्लो हो गया है।ग्वालियर से सटा यह बांध पानी से लबालब हो गया है। इसके कारण दो जिलों शिवपुरी और ग्वालियर के कुछ हिस्सों में डूब का खतरा मंडराने लगा है। बताया जा रहा है कि हरसी बांध के ओवरफ्लो हो जाने से करीब दो दर्जन गांवों के डूब में आने का खतरा बढ़ गया है।

Published on:
11 Jul 2025 02:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर