23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस में आए चंबल के खूंखार डाकू रहे दस्यु किंग मलखान सिंह

दस्यु किंग मलखान सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कई सालों तक चंबल के बीहड़ों में आतंक का पर्याय रहे डकैत मलखान सिंह बुधवार को भोपाल में कांग्रेस में शामिल हुए, उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ली।

less than 1 minute read
Google source verification
dacoit_malkhan.png

दस्यु किंग मलखान सिंह अब कांग्रेस में शामिल हो रहे

भोपाल. दस्यु किंग मलखान सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कई सालों तक चंबल के बीहड़ों में आतंक का पर्याय रहे डकैत मलखान सिंह बुधवार को भोपाल में कांग्रेस में शामिल हुए, उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ली।

पत्नी ललिता राजपूत गुना की पूरी सिनगयाई की सपरंच - पूर्व डकैत मलखान सिंह बीजेपी में भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी ललिता राजपूत गुना की पूरी सिनगयाई की सपरंच हैं। वे निर्विरोध सरपंच चुनी गई थीं।

करीब 4 दशक पहले मलखान सिंह चंबल के कुख्यात डकैत थे लेकिन बाद में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया था। दस्यु किंग के रूप में जाने जाते मलखान खुद को डाकू कहे जाने का विरोध करते हैं। वे खुद को बागी बताते हैं और उनका कहना है कि उन्होंने मंदिर की जमीन के लिए हथियार उठाए थे।

15 जून 1982 को जब मलखान सिंह और उनकी गैंग ने आत्म समर्पण किया था तब उन्हें देखने के लिए 25 हजार से ज्यादा लोग आ गए थे। समर्पण के बाद हालांकि कोर्ट ने उन्हें सभी मामलों में दोषमुक्त करार दिया लेकिन वे कई साल तक जेल में रहे।

2014 में लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए बाकायदा प्रचार किया लेकिन टिकिट नहीं मिलने पर 2019 में बीजेपी छोड़ दी- जेल से छूटने के बाद मलखान सिंह सामाजिक कार्यों में सक्रिय हो गए और बाद में बीजेपी में आ गए। उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए बाकायदा प्रचार किया लेकिन टिकिट नहीं मिलने पर 2019 में बीजेपी छोड़ दी। इसके बाद वे शिवपाल यादव की पार्टी में शामिल हो गए और लोकसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन जीत नहीं सके थे।