
भोपाल. भोपाल के पॉश इलाके में रहने वाले एक युवा हार्डवेयर व्यापारी ने पत्नी के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। व्यापारी के दो बच्चे हैं जिनमें 7 साल की बेटी व ढ़ाई साल का बेटा है। बेटी ने मम्मी-पापा की मौत की जो कहानी बताई है वो दिल को झकझोर देने वाली है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
ये है घटना
घटना भोपाल के संजीव नगर की है जहां रहने वाले हार्डवेयर व्यापारी हेमंत पाटीदार ने शनिवार की रात पत्नी बबीता के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। हेमंत मूल रूप से कालापीपल के पास स्थित खरगोन कलां गांव का रहने वाला था। वो भोपाल में हार्डवेयर की दुकान चलाता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और दोनों के बीच किसी भी तरह का विवाद होने की जानकारी भी नहीं मिली है।
बेटी ने बताई मम्मी-पापा की मौत की कहानी
मृतक हेमंत व बबीता की सात साल की मासूम बेटी ने मम्मी-पापा की मौत की जो कहानी बताई है वो दिल को झकझोर देने वाली है। बेटी राबिया ने बताया कि पापा दो पैकेट दवाई लेकर आए थे। पहले मम्मी ने दो चम्मच दवाई पी और फिर मैंने आधी चम्मच दवाई पी। भैय्यू (छोटे भाई) की दवाई पीने के बाद तबीयत खराब हो गई थी और उसे उल्टी हो गई थी। उसने आगे बताया कि पापा ने कोल्डड्रिंक में मिलाकर दवाई पी थी और ऐसा कहा था कि मैं भी पी लेता हूं, फिर पापा बीमार हो गए। इसके बाद चाचा आ गए। मैंने ऊपर वाले अंकल को बताया। आंटी नर्स थीं, तो वो आ गई थीं। छोटी सी डिब्बी थी, ग्रीन कलर की, भगवान वाले मंदिर में रखी थी। बच्ची ने ये भी बताया कि पापा बहुत सारी दवा-गोली लेकर आए थे। गाड़ी की पीछे वाली डिग्गी में से पापा ने दवा निकाली थी।
Published on:
29 May 2022 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
