9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक-युवती को जलाकर शव झाडिय़ों में फेंके, नहीं हो सकी शिनाख्त

गांधी नगर क्षेत्र में सनसनी, शव दो दिन पुराने होने की आशंका

2 min read
Google source verification
police crime

Dead bodies thrown in the rocks

भोपाल। गांधी नगर थाना इलाके में युवक-युवती को जलाकर उनके शव झाडिय़ों में फेंक दिए गए। घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मुख्य सडक़ से सौ मीटर के अंदर दोनों के शव पास-पास मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि शव दो दिन पुराने होंगे।

दोनों के शव में आधे-अधूरे कपड़े मिले हैं। वहीं, युवक के सिर पर घाव के निशान हैं। फिलहाल, दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

एसपी हेमंत चौहान ने बताया कि बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे सूचना मिली थी कि नरसिंहगढ़ तिराहे से गांधी नगर की तरफ सड़ाना हाउस के पास झाडिय़ों में दो लाशें जली हालत में पड़ी हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक युवक-युवती की लाश मुख्य सडक़ से 100 मीटर अंदर झाडिय़ों में पड़ी है, जिनकी उम्र करीब 30-35 साल होगी। शवों के पास से बदबू आ रही थी। युवक के शरीर पर सिर्फ पेंट मिला। जबकि युवती के कपड़े आधे-अधूरे मिले हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

युवती के चेहरे को बुरी तरह जलाया
युवती के चेहरे को गंभीर रूप से जलाया गया है। जबकि युवक का चेहरा कम झुलसा है। मृतकों के पास ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे उनकी शिनाख्त हो सके। शव की शिनाख्त के लिए देर रात तक पुलिस जुटी रही। लेकिन पहचान नहीं होसकी।

युवक के सिर पर चोट के निशान
युवक के सिर पर चोट के निशान हैं, ऐसे में पुलिस आशंका जताई जा रही कि युवक के साथ पहले मारपीट हुई होगी। इसके बाद पहचान छिपाने उन्हें जलाया गया होगा। दोनों की हत्या की वजह का खुलासा उनकी पहचान होने के बाद ही हो सकेगा।