26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP News: सरकार का बड़ा फैसला, अब हर संभाग पर होगा IPS का पहरा, इन अफसरों को सौंपी गई कमान

MP News: प्रदेश की कानून व्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूद बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Apr 09, 2026

11 senior IPS officers in the race for MP new DGP

IPS Officers MP - Demo Pic (फोटो- Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूद बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक दांव चला है। अब हर संभाग स्तर पर सीधे सीनियर आईपीएस अधिकारियों को प्रभार दिया गया जिससे उनके काम की निगरानी सीधे होगी। इससे पुलिस कार्य की समीक्षा तेज होगी। यही नहीं इससे जवाबदेही भी तय होगी।

इसी को लेकर गृह विभाग ने नया आदेश जारी किया है। इस आदेश में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग संभाग का प्रभार सौंपा गया है। फैसला, भोपाल में आयोजित सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता वाली हाई लेवल मीटिंग के दौरान लिया गया। इस उच्चस्तरीय बैठक में एमपी की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के कामकाज को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सरकार के अनुसार इस नए सिस्टम से राज्य में लॉ एंड आर्डर की स्थिति और भी ज्यादा सुदृण होगी। इसके आलावा सभी संभागों के कामकाज की ठीक से और जल्दी समीक्षा भी की जा सकेगी।

इन आईपीएस अधिकारियों को मिला नया प्रभार

गृह विभाग के आदेश में बताया गया कि 1991 बैच के आईपीएस ऑफिसर और महानिदेशक जेल वरुण कपूर को भोपाल संभाग की कमान सौंपी गई हैं।

इसके बाद 1991 के बैच के ही आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के महानिदेशक उपेंद्र कुमार जैन को उज्जैन डिवीजन का प्रभार का दिया गया है।

वहीं चंबल संभाग का प्रभार 1992 बैच के आईपीएस अफसर जी अखेतो सेमा को सौंपा गया है। सेमा फिलहाल स्पेशल पुलिस डायरेक्टर जनरल का पद संभाले हुए है।

बात करें जबलपुर संभाग की तो यहां का कमान 1993 के बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव को दी गई है को जो वर्तमान में स्पेशल पुलिस सीआईडी और सतर्कता के डायरेक्टर जनरल के पद पर पदस्त है।

1994 बैच के आईपीएस अफसर और स्पेशल पुलिस रेलवे के डायरेक्टर जनरल अनंत कुमार सिंह को सागर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, 1994 के बैच के ही आईपीएस राजाबाबू सिंह को शहडोल संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सिंह फिलहाल अतिरिक्त पुलिस डायरेक्टर जनरल (प्रशिक्षण) का पद संभाल रहे है।

पूर्व में जारी आदेश रहेगा यथावत

हालांकि, इससे पहले जारी हुआ आदेश यथावत रहेगा। इस आदेश में पहले ही कुछ अधिकारियों के प्रभार और जिम्मेदारियां पहले से ही तय की जा चुकी है। इन्हें बदला नहीं गया है। इस आदेश में 1991 बैच की प्रज्ञा ऋषा श्रीवास्तव को ग्वालियर डिवीजन, 1992 बैच के आईपीएस अफसर आदर्श कटियार को इंदौर और 1993 बैच की आईपीएस अनिल कुमार रीवा संभाग का प्रभार दिया गया था।