भोपाल

1 करोड़ की फिरौती-पैसा नहीं मिला तो बैंक अफसर पर किया जानलेवा हमला

एक बैंक अफसर का अपहरण कर आरोपियों ने एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी, लेकिन जब उन्हें एक रुपया भी नहीं मिला तो उन्होंने बैंक अधिकारी पर जानलेवा हमला कर उसे जंगल में फेंक दिया।

less than 1 minute read
Nov 12, 2022
1 करोड़ की फिरौती-पैसा नहीं मिला तो बैंक अफसर पर किया जानलेवा हमला

भोपाल. राजधानी भोपाल में एक बैंक अफसर का अपहरण कर आरोपियों ने एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी, लेकिन जब उन्हें एक रुपया भी नहीं मिला तो उन्होंने बैंक अधिकारी पर जानलेवा हमला कर उसे जंगल में फेंक दिया। इस घटना से राजधानी में दशहत फैल गई है, वहीं पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को धर दबोचा है।

राजधानी में प्राइवेट बैंक अधिकारी को बंधक बनाकर एक करोड़ की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से पैसे नहीं मिलने पर आरोपियों ने अधिकारी पर जानलेवा हमला किया और फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक की तलाश जारी है। आरोपियों ने फिरौती के लिए बैंक अधिकारी की मां को फोन किया था। पैसे नहीं मिले तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर जंगल में फेंक दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, होश में आने पर ही स्थिति साफ होगी।

कटारा हिल्स निवासी राहुल राय (30) एमपी नगर के एक निजी बैंक में काम करता है। उसके पिता भी बैंक में नौकरी करते थे। तीन लोग जबरन कार में ले गए थे। तीनों उससे और मां से रुपए मांग रहे थे।

जानलेवा हमला कर भाग गए आरोपी, परिचित बताए जा रहे हैं आरोपी

एसीपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी का कहना है कि राहुल का रुपयों के लेनदेन को लेकर तीनों आरोपियों से विवाद है। दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस कटारा हिल्स इलाके में छापेमारी कर रही है। इधर, आरोपी भी राहुल के परिचित ही बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने बंधक बनाने के बाद राहुल से मारपीट की थी। फिर फोन पर परिजनों को भी धमकाया था।

Published on:
12 Nov 2022 11:18 am
Also Read
View All

अगली खबर