2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हथकड़ी खोलकर भागा हत्या का मुजरिम, कोर्ट ने सुनाई है फांसी की सजा

कैदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में कराया गया था भर्ती, पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार...

less than 1 minute read
Google source verification
bhopal_kaidi.jpg

भोपाल के हमीदिया अस्पताल से हत्या का मुजरिम पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। हत्या के मुजरिम को तबीयत बिगड़ने पर पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची थी। इसी दौरान कैदी रजत सैनी हथकड़ी खिसकाकर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। मुजरिम के भागने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ड्यूटी पर तैनात दोनों प्रहरियों को सस्पेंड कर दिया गया है और पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी हुई है।

हत्या के आरोप में हुई फांसी की सजा
बताया गया है कि आरोपी रजत सैनी जो अमलतास गोल्डन माईल कॉलोनी खजरी सड़क भोपाल का रहने वाला है उसे कोर्ट ने हत्या के एक मामले में फांसी की सजा सुनाई थी। रजत पर हत्या के अलावा भी कई और अपराध दर्ज हैं। फांसी की सजा काटने के बाद रजत भोपाल के सेट्रल जेल में बंद था। 12 अक्टूबर की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और तत्काल उसे जेल प्रहरियों के साथ हमीदिया अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर्स ने चेकअप के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया था।

यह भी पढ़ें- बच्ची से गैंगरेप के बाद बवाल, थाने पर भीड़ का हमला, पुलिस ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

हथकड़ी खोलकर भागा
अस्पताल में भर्ती कैदी रजत सैनी की सुरक्षा में दो जेल प्रहरी अत्यवचन जाट और राज आमले तैनात किए गए थे। लेकिन कैदी रजत हथकड़ी खोलकर जेल प्रहरियों को चकमा देकर शनिवार सुबह फरार हो गया। कैदी के फरार होने से हड़कंप मच गया। पुलिस हर तरफ नाकेबंदी कर कैदी की तलाश में जुटी हुई है वहीं कैदी की सुरक्षा में तैनात दोनों जेल प्रहरियों को ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के चलते सस्पेंड कर दिया गया है।

देखें वीडियो- मौत के मुंह से पिता को बचाकर लाया बेटा

Story Loader