6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking news : BJP विधायक दल के पदाधिकारियों के नाम घोषित, इस नेता को बनाया उपनेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने घोषित किये पदाधिकारियों के नाम...

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Mar 30, 2019

भोपाल। BJP विधायक दल के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा आज कर दी गई। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सभी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। नेता प्रतिपक्ष ने कुंवर विजय शाह को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया। डॉ नरोत्तम मिश्रा BJP विधायक दल के मुख्य सचेतक बने। वही भूपेन्द्र सिंह को महामंत्री बनाया गया। विश्वास सारंग और यशपाल सिंह सिसौदिया को सचेतक बनाए गए।

इन नेताओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाया....
विधायक शैलेन्द्र जैन, जगदीश देवड़ा विधायक दल के मंत्री बने तो चेतन कश्यप को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, करण सिंह वर्मा, रामपाल सिंह, मीना सिंह, कमल पटेल, यशोधराराजे सिंधिया, अजय विश्नोई,नीना वर्मा, मनोहर ऊंटवाल, ओमप्रकाश सखलेचा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया हैं।

भाजपा को बड़ा झटका...
लोकसभा चुनाव की तारीख नज़दीक आते आते नेताओं की दलबदली का सिलसिला तेज हो गया है। इसी के चलते विंध्य में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। विंध्य के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल के भाई विनोद शुक्ल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसके अलावा बीजेपी के कई अन्य नेता भी कांग्रेस की शरण में चले गए हैं। चुनाव से पहले इसे बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। शनिवार को राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई, जिसके बाद सीएम ने शुक्ल को पार्टी सदस्यता दिलाई। आपको बता दें कि, विनोद शुक्ल के कांग्रेस में शामिल होने को घर वापसी भी कहा जा रहा है। क्योंकि, इससे पहले 2013 में भी वो कांग्रेस की सदस्यता ले चुके हैं। फिलहाल, शिवराज मंत्रिमंडल के मंत्री रहे राजेंद्र शुक्ल के भाई विनोद शुक्ल के इस फैसले को चुनावी दौर में भाजपा को बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

ये है शुक्ल का दौबारा 'हाथ' थामने का कारण...

कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले विनोद शुक्ल ने मीडिया बातचीत में बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता लेने कारण बताया। उन्होंने कहा कि, इसके दो खास कारण हैं। एक तो कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की न्यूनतम आय गारंटी योजना है और दूसरी वजह बीजेपी खुद है। इसलिए उन्हें ये फैसला लेना पड़ा। बीजेपी से मोहभंग होने की बात पर विनोद शुक्ला ने कहा कि आज देश में जितना भी विकास दिख रहा है, वह कांग्रेस के कारण ही संभव हुआ है। अटकले लगाई जा रही थी कि विनोद शुक्ला को भाजपा रीवा से लोकसभा का टिकट देगी ।