29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़ने लगा डेंगू का कहर : सामने आए 100 से ज्यादा संक्रमित, 2 लोगों की मौत, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

भोपाल में डेंगू का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। यहां पिछले कुछ दिनों के भीतर ही संकर्मित मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है, जबकि दो लोगों की मौत भी हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Jul 2023, 3:44 PM IST

Dangue spread in bhopal

बढ़ने लगा डेंगू का कहर : सामने आए 100 से ज्यादा संक्रमित, 2 लोगों की मौत, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश में बारिश का सीजन शुरु होते ही डेंगू का कहर बढ़ने लगा है। राजधानी भोपाल में डेंगू का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। यहां पिछले कुछ दिनों के भीतर ही संकर्मित मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। सिर्फ जुलाई के महीने में ही डेंगू के 10 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। यही नहीं, अब तक डेंगू की चपेट में आए दो मरीजों की जान भी जा चुकी है।

डेंगू के बढ़ते प्रकोप का कारण शहर में यूं ही ख़ाली पड़े प्लॉटों को माना जा रहा है, जिसमें बारिश का पानी भरने के कारण डेंगू का लार्वा पनप रहा है। कई लोगों को मौसम के अनुसार बीमारी को देखते हुए डेंगू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सीधे और टेढ़े सींग के बीच फंसा था भैंस का बीमा, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला


10 साल में पहला मौका, जब...

स्वास्थ्यविभाग से प्राप्त आंकड़ों की बात करें तो शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। 2 महीने पहले ही शहर में डेंगू मरीजों की संख्या 40 के आसपास थी, जो अब बढ़कर 100 के पार पहुंच चुकी है। पिछले 10 सालों में ये पहली बार है, जब बारिश के मौसम के शुरआती दिनों में ही यहां डेंगू के मरीजों गिनती इतनी तेजी से बढ़ रही है।


स्वास्थ विभाग के दावों से उलट नजर आ रहा आंकड़ा

इस संबंध में भले ही स्वास्थ्य विभाग डेंगू कंट्रोल होने के के दावे कर रहा है, लेकिन सच्चाई तो ये है कि, शहर के कई अस्पतालों में डेंगू के मरीज लगातार भर्ती हो रहे हैं। अस्पतालों में चिकित्सक मरीजों का इलाज डेंगू के लक्षण के आधार पर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सांप के काटने पर 8 घंटे तक घर वाले कराते रहे झाड़-फूंक, इकलौते बेटे की मौत


सावधानी बेहद जरूरी

बता दें कि, जुलाई और अगस्त का महीना डेंगू के मामले बढ़ने में सबसे ज्यादा खतरे वाला माना जाता है। इस मौसम में डेंगू तेजी से अपने पाव पसारता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में घर के किसी भी हिस्से में, खासकर कूलर आदि में लंबे समय तक पानी भरकर रखने से बचें। फिलहाल, नगर निगम दवा के छिड़काव और सर्वे के काम से अनजान है। वहीं, मलेरिया विभाग फ़ील्ड में टीमों के सर्वे का दावा कर रहा हैं। उसी से प्राप्त आंकड़ों पर गौर करें तो शहर में लगभग 7 हजार प्लॉटों में बारिश का पानी भरा है, जो डेंगू के फैलने का बड़ा कारण बन रहा है।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग