
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समन्वय भवन में बुधवार को द हंगर प्रोजेक्ट इंडिया की ओर हौसलों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश की पंचायतों से आयी संरपंच महिलाओं ने गांव की समस्याओं और उसके हल के बारे में लोगों को बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्यमंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित रहे। मिली जानकारी के मुताबिक हौसलों की उड़ान कार्यक्रम में प्रदेशभर की सैकड़ों पंचायत महिला जनप्रतिनिधि शामिल हुई। गुरूवार के सत्र में मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रामदेव भारद्वाज शामिल होंगे। इस दौरान बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की विभागाध्यक्ष डा आशा शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
काम करने के लिए हौसला जरूरी
सरपंच महिलाओं का कहना है कि गांव के किसी काम को करने के लिए हौसलों का होना बहुत जरूरी है, बिना हौसला के गांव का विकास कर पाना कठिन होता है। चुनाव में जीतना कठिन होता है लेकिन उससे भी ज्यादा कठिन हमे गांव का विकास करना होता है। गांव में हर वर्ग के लोग का साथ होने से ही विकास संभव होगा। सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है, लेकिन स्वच्छता के लिए सबका साथ होना जरूरी है।
300 महिला जनप्रतिनिधि हुई शामिल
प्रदेश की पंचायतों से आयी 300 महिलाओं ने बताया कि उन्होंने अपने गांव की समस्याएं और गांव के विकास के लिए किसा प्रकार से गांवासियों की मदद की है। महिलाओं को दबंगों के बीच रहकर गांव की सड़क, बिजली, पानी जैसी आधारभूत समस्याओं को दूर करने के लिए ब्लॉक के अधिकारियों से भी लड़ना पड़ता है।
बैतूल से आयी गंगा बाई ने बताया कि गांव के विकास में हमने गांव की महिलाओं का समूह बनाकर, हर वो काम किया है जो एक सरपंच के बल पर करना कठिन है। उन्होंने बताया कि महिला सरपंच होने के नाते कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को गांव के लिए चल रही योजनाओं का पता नहीं चल पता। इससे उन्हे कई समस्याएं आती है लेकिन हिम्मत कभी नहीं हारना चाहिए।
Published on:
13 Dec 2017 05:05 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
