19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज के दिन घर में बना सकते हैं सोने का सिक्का, यह है गुप्त विधि

आज का दिन शुभ है। आज शुभ धनतेरस है। आज से ही पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। आज के दिन चांदी-सोना खरीदने बेहद शुभ...।

3 min read
Google source verification
gold


भोपाल। आज का दिन शुभ है। आज शुभ धनतेरस है। आज से ही पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। आज के दिन चांदी-सोना खरीदने बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। बाजार में सोने का भाव भाव 30000 रुपए प्रति दस ग्राम से ऊपर चल रहा है। ज्यादातर लोग इस महंगी वस्तु को खरीद नहीं सकते, लेकिन शास्त्रों में ऐसी विधि बताई गई है जिससे आप धनतेरस के दिन ही घर में सोना बना सकते हैं।

है तो चौकने वाली बात, लेकिन हम आपको बता रहे हैं वो रहस्यमय तकनीक जो बेहद ही गुप्त मानी गई है। आप घर की कई वस्तुओं को सोने की तरह कीमती बना सकते हैं। लेकिन, घर में बनाया हुआ आपका सोना 50 प्रतिशत नकली माना जाएगा। दिखने में यह बिल्कुल सोना ही रहेगा।

तो आइए धनतेरस पर शुभ घड़ी में प्राचीन काल से चली आ रही सोना बनाने की रहस्यमय तकनीक को समझते हैं...। इसे बनाने के कई वीडियो भी यूट्यूब पर मिल जाएंगे...।

यह है सोना बनाने की पूरी विधि
- शुद्ध लोहा 500 ग्राम, शुद्ध पीतल 500 ग्राम और शुद्ध कांसा 500 ग्राम लेकर उसे अलग-अलग पिघलाना पड़ता है।

-तीनों का मिश्रण बनाने के बाद एक कटोरे या कढ़ाई का रूप दे दें। ध्यान रहे उस बर्तन में कहीं छेद नहीं होना चाहिए।

- तीनों धातु शुद्ध और बराबर मात्रा में होना जरूरी है। यदि आपको ऐसा बर्तन बनाने में दिक्कत हो रही है तो किसी बर्तन बनाने वाले से संपर्क कर सकते हैं।

- बर्तन बनने के बाद उसे रख लें और बाजार से किसी विश्वसनीय पंसारी की दुकान से 200 ग्राम गंधक, 200 ग्राम नीला थोथा (तुतिया), 200 ग्राम नमक और 200 कुमकुम (रोली) और रस सिंदूर खरीदें।

- 100 ग्राम शुद्ध पारा और शहद भी खरीद कर लें। ध्यान रहे, गंधक को सभी लोग जानते हैं। नीला थोथा जिसे तुतिया भी कहते हैं। यह नीले रंग का होता है, यह पूर्णत: जहर होता है।

- सभी सामग्री एकत्रित करके गंधक, नीला थोथा, नमक और रोली अलग-अलग कूट पीसकर आपस में मिला दें।

- अब इसे एक किलो स्वच्छ ताजे पानी में घोल दें। इसके बाद चूल्हा या स्टोव पर आग जलाएं और तीनों धातुओं से बने बर्तन में इस घोल को डाल लें। उसे धीमी आंच पर पकाएं।
- जब पानी उबलने लगे तो 100 ग्राम पारे को रससिंदूर में अच्छी तरह से घोटे। पारे का विष निकलकर साफ होता जाएगा।
- उस पारे की गोली बनाएं और उसके ऊपर शहद चिपोड दें। फिर उसे खौलते पानी में सामग्रियों के बीच धीरे से रख दें। उसे धीमी आंच पर पकने दें।
- जब दो तिहाई भाग पानी जल जाए तो पारे के गोले पर ध्यान रखें, वह गोला हल्का-हल्का सुनहला होता जाएगा। जब पूरी तरह से सुनहला दिखने लगे तो बर्तन को नीचे उतार लें।
-इस प्रकार आप घर में ही सोना तैयार कर सकते हैं।
-लेकिन, हम आपको बता दें कि यह तकनीक सोने के नाम पर लोगों को ठगने वाले इस्तेमाल करते हैं। इसलिए आप अपने घर की वस्तुओं को कलात्मक रूप देने के लिए ही करें।

ये सावधानी जरूर रखें
1. नीला थोथा जहर होता है, इसे छूने के बाद हर बार हाथ धो लें।
2. गंधक भी कुछ इसी तरह का पदार्थ है। इसे भी जब भी हाथ लगे, तुरंत हाथ धो लें।
3. पारा अति चंचल द्रव्य है। इसे जमीं पर गिरने से बचाएं।
4. सामग्री पकाते समय आंखों को किसी विशेष चश्में से ढके रखें।

भोपाल में सोने के भाव
भोपाल के सराफा बाजार में सोने के भाव करीब 30 हजार 500 रुपए के लगभग चल रहा है।