भोपाल

दिग्विजय का राज्यपाल पर हमला, पूछा- क्या राज्यपाल किसी पार्टी प्रचारक का काम कर सकता है?

दिग्विजय ने राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल किये हैं कि, क्या राज्यपाल किसी एक पार्टी के प्रचारक के रूप में कार्य कर सकता है? क्या ऐसे राज्यपाल महोदय से विपक्ष कोई उम्मीद कर सकता है?

2 min read
दिग्विजय का राज्यपाल पर हमला, पूछा- क्या राज्यपाल किसी पार्टी प्रचारक का काम कर सकता है?

भोपाल. अब तक भारतीय जनता पार्टी और अपने प्रतिद्वंदी दलों पर हमलावर रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इस बार मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल पर हमला बोला है। दिग्विजय ने राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल किये हैं कि, क्या राज्यपाल किसी एक पार्टी के प्रचारक के रूप में कार्य कर सकता है? क्या ऐसे राज्यपाल महोदय से विपक्ष कोई उम्मीद कर सकता है? इस दौरान दिग्विजय ने 'भाजपा हटाओ देश बचाओ' का नारा भी लगाया है।

आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल के फोटो पर रीट्वीट करते हुए उनकी भूमिका पर सवाल खड़े किये हैं। दरअसल, कांग्रेस के एक कार्यकर्ता द्वारा राज्यपाल मंगूभाई पटेल का एक फोटो ट्वीट किया था। इस फोटो के साथ यूजर ने लिखा था कि, राज्यपाल भारतीय जनता पार्टी के चिन्ह कमल वाले भगवा रंग के दुपट्टा को पहने हुए दिख रहे हैं। इस ट्वीट पर ही दिग्विजय सिंह द्वारा प्रतिक्रिया देते हुए सवाल खड़े किए हैं।


पूर्व मंत्री भी लगा चुके हैं राज्यपाल पर आरोप

इससे पहले पूर्व मंत्री व विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने नेमावर नरसंहार की पीड़ित भारती कास्डे से नहीं मिलने पर राज्यपाल पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि, वो आदिवासी होते हुए भी आदिवासी वर्ग को न्याय नहीं दिला सकते। इसके बाद बीजेपी ने भी दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस पर पलटवार किया था। बीजेपी सरकार के विधायक और मंत्रियों ने राज्यपाल विरोधी नारे लगने पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है।

कार से ठेला टच होने पर इतनी नाराज हुई महिला, सड़क पर फेंकने लगी ठेले के फल, Video Viral

Published on:
12 Jan 2022 05:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर