22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस बाबा के बगल में बैठते हैं दिग्विजय सिंह, उन पर भड़क गईं हैं उनके छोटे भाई की पत्नी, कही ऐसी-ऐसी बात

दिग्विजय सिंह के भाई की पत्नी कंप्यूटर बाबा से क्यों हो गई हैं नाराज

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Jun 09, 2019

rubina singh

भोपाल. जिस बाबा को अब दिग्विजय सिंह का करीबी बताया जाता है, उस बाबा पर दिग्विजय सिंह के भाई की पत्नी भड़क गई है। वो बाबा हैं कंप्यूटर बाबा, जिन्होंने हाल ही में नर्मदा न्यास बोर्ड का अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इस दौरान दिग्विजय सिंह कंप्यूटर बाबा के बगल में ही बैठे थे।

दरअसल, दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह की पत्नी रूबीना सिंह ने ट्वीट कर कंप्यूटर बाबा पर निशाना साधा है। उन्होंने इशारों-इशारों में दिग्विजय सिंह को भी टारगेट किया है। क्योंकि रूबीना सिंह ने ट्वीट में लिखा है कि हमारे नेता ऐसे बेकार लोगों को प्रोत्साहित और सशक्त क्यों करते हैं।

क्या कहा है रूबीना ने
कंप्यूटर बाबा के नर्मदा न्यास बोर्ड के अध्यक्ष बनने के बाद रूबीना सिंह ने आठ जून को एक ट्वीट किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। इस ट्वीट में रूबीना सिंह ने लिखा है कि भारत का क्या हाल है? जहां इडियट्स और अहंकारोन्मादी तरह के लोग हैं!यह अध्यात्म है? जनता को मूर्ख बनाना बंद करें? हमारे राजनेता भी ऐसे बेकार लोगों को प्रोत्साहित और सशक्त क्यों करते हैं? भगवान हमारे देश को इऩ लून्स से बचाएं!

इसे भी पढ़ें: हर सरकार में 'मलाई' खाते हैं कंप्यूटर बाबा, हेलिकॉप्टर का शौक है पुराना, जानिए उनकी अनसुनी कहानी

दिग्विजय के लिया तापा था धूनी
लोकसभा चुनाव के दौरान कंप्यूटर बाबा खुलकर दिग्विजय सिंह के साथ थे। उन्हें जिताने के लिए साधु-संतों के साथ कंप्यूटर बाबा ने धूनी भी तापा था। इस दौरान दिग्विजय सिंह भी वहां पहुंचे थे। साथ ही भोपाल में उन्होंने दिग्विजय सिंह के लिए रोड शो भी किया था। बाद में चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया तो बाबा साइड हो गए।

मांगा हेलिकॉफ्टर
कंप्यूटर बाबा ने सरकार में आते ही हेलिकॉप्टर की मांग की है। कंप्यूटर बाबा ने मीडिया से बात करते हुए बगल में बैठे दिग्विजय सिंह से हेलिकॉप्टर की मांग की है। उन्होंने कहा है कि हेलिकॉप्टर के जरिए ही नर्मदा की परिक्रमा करूंगा। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि एक हफ्ते के अंदर मुझे हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराएं, ताकि मैं नर्मदा के काम पर तेजी ला सकूं, पैदल जाएंगे तो काम कैसे करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कंप्यूटर बाबा को मिला 'इनाम', पद संभालते ही मांगा हेलिकॉप्टर, अचरज में सरकार

शादी का भी की थी विरोध
रूबीना सिंह ने दिग्विजय सिंह और अमृता राय की शादी का भी विरोध किया था। उन्होंने लिखा था कि मैं दिग्विजय सिंह से नाराज हूं क्योंकि उन्होंने अपने छोटे भाई से मेरी शादी का विरोध किया था। इसकी वजहें उन्होंने ये बताई थीं कि मैं लक्ष्मण सिंह से 13 साल छोटी हूं और राजपूत भी नहीं हूं।