
मध्यप्रदेश में RGPV में हुए 300 करोड़ रूपए के घोटाले के मामले में अब दिग्विजय सिंह की एंट्री हो चुकी है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस स्कैम को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं पर आरोप लगाए हैं। दिग्विजय ने एक ट्वीट कर सवाल उठाए हैं की भाजपा इस घोटाले पर चुप क्यों है? दिग्विजय ने पीएम नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी इसे लेकर सवाल पूछा है।
दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा है- मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि वह खुद और उनकी प्रदेश सरकार भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय RGPV में हुए साढे 300 करोड़ के घोटाले पर चुप क्यों हैं? मैंने मध्य प्रदेश दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी सवाल किया है कि वह बताएं कि प्रदेश भाजपा का वह कौन नेता है जिसके इशारे पर मध्य प्रदेश में सभी कुलपतियों की नियुक्ति होती है। प्रदेश के लाखों होनहार स्टूडेंट का पैसा कुलपति सुनील कुमार द्वारा अपने निजी खातों में ट्रांसफर करने के मामले की मैंने उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की है। मेरी जानकारी में आया है कि सुनील कुमार की कुलपति के रूप में नियुक्ति प्रदेश भाजपा के एक बड़े नेता की सिफारिश पर हुई थी। प्रदेश भाजपा इस घोटाले पर चुप क्यों है?
बता दें कि RGPV में हुए 300 करोड़ के घोटाले में यूनिवर्सिटी के कुलपति सुनील कुमार, रजिस्ट्रार राकेश सिंह और वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा का नाम सामने आया है। घोटाला उजागर होने के बाद तीनों फरार हो गए हैं और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने तीनों पर 3-3 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया है।
Updated on:
04 Apr 2024 10:50 pm
Published on:
04 Apr 2024 10:45 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
