1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे के फटे कपड़े देखकर गदगद हो गए पूर्व CM दिग्विजय सिंह, बोले- शाबाश जयवर्धन

पूर्व सीएम दिग्विजय ने बेटे जयवर्धन के फटे कपड़े देखे, तो कहा- शाबाश जे.वी, संघर्ष ही जीवन है।

2 min read
Google source verification
News

बेटे के फटे कपड़े देखकर गदगद हो गए पूर्व CM दिग्विजय सिंह, बोले- शाबाश जयवर्धन

भोपाल/ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह अपने बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह के फटे कपड़े देखकर बहुत खुश हैं। उन्होंने जयवर्धन को शाबाशी दे दी। बता दें कि, बुधवार को राजधानी भोपाल में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान पुलिस की धक्कामुक्की में जयवर्धन सिंह के कपड़े फट गए थे। जयवर्धन ने अपने फटे कपड़ों वाला फोटो सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा, शाबाश जेवी, संघर्ष ही जीवन है।

पढ़ें ये खास खबर- 4 साल पहले की थी बकरी की हत्या, कोर्ट ने लगाया 1500 रुपये जुर्माना, 1 साल की जेल


प्रदर्शन के दौरान फट गए थे जयवर्धन सिंह के कपड़े

गुना जिले के राघोगढ़ से दो बार के कांग्रेस विधायक और कमलनाथ सरकार में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री रह चुके जयवर्धन सिंह लंबे समय बाद किसी आंदोलन में आगे नजर आए हैं। जयवर्धन सिंह बुधवार को राजधानी भोपाल लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में अन्य कांग्रेसियों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान जयवर्धन फ्रंट लाइन में युवाओं का नेतृत्व करते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि, प्रदर्शनकारियों को तितर बतर करने के लिये पुलिस द्वारा वाटर केनन का इस्तेमाल किया गया। इसपर भी प्रदर्शनकारी बाज नहीं आए, जिसमें पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें जयवर्धन सिंह के कपड़े फट गए थे।

पढ़ें ये खास खबर- अचानक होने लगी पक्षियों की मौत, ग्रामीण बोले- एक एक कर पेड़ों से गिर रहे हैं पक्षी


दिग्विजय ने ट्वीट करके लिखी ये बात

दिग्विजय ने ट्वीट के जरिये लिखा कि, शाबाश जेवी, संघर्ष ही जीवन है। उन्होंने आगे ये भी लिखा कि, बीजेपी शासन में महंगाई, बेरोजगारी और बिजली के बढ़े हुए बिल, सस्ते अनाज के वितरण में धांधली के खिलाफ एमपी युवक कांग्रेस के आंदोलन में जिस जोश का परिचय युवाओं ने दिया, उन्हें हार्दिक बधाई।

पढ़ें ये खास खबर- युवा कांग्रेस का प्रदर्शनः कार्यकर्ताओं को घसीटकर ले गई पुलिस, लाठी से पिटाई, कांग्रेस विधायक के कपड़े फटे


5 नेताओं समेत 3 हजार कार्यकर्ताओं पर FIR

प्रदर्शन के बाद हबीबगंज थाना पुलिस ने कांग्रेस के 5 नेताओं समेत 3 हजार कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की। इस मामले में राष्ट्रीय युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया, विधायक कुणाल चौधरी और जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव के साथ पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह पर नामजद और बाकी प्रदर्शनकारियों पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है।

रोजगार युवाओं ने किया प्रदर्शन- देखें Video

Story Loader