25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंच में नहीं बैठेंगे दिग्विजय सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं पहनाएंगे फूल-माला

कार्यकर्ता अब दिग्विजय सिंह को माला भी नहीं पहनाएंगे।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Oct 09, 2019

मंच में नहीं बैठेंगे दिग्विजय सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं पहनाएंगे फूल-माला

मंच में नहीं बैठेंगे दिग्विजय सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं पहनाएंगे फूल-माला

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एलान किया है कि अब वो मंच पर नहीं बैठेंगे। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को भी अब मंच पर नहीं बैठना चाहिए। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर नई पहल शुरू करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एडवाइजरी जारी की है।


मंच पर नहीं बैठेंगे
दिग्विजय सिंह ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा- अब वो कार्यक्रम में मंच में नहीं बैठेंगे। उनके कार्यक्रमों के साथ नोट लगाकर एडवाइजरी भेजी जाएगी। दिग्विजय ने इसके साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी एडवाइजरी जारी की है।

क्या है दिग्विजय की एडवाइजरी में?
कार्यक्रमों में मंच पर नहीं बैठेंगे। मंच पर सिर्फ संचालक रहेंगे। संचालक के आमंत्रित करने पर वक्ता मंच पर पहुंचेंगे। सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले और सम्मानित करने वालों को ही मंच पर बुलाया जाएगा।
स्वागत में फूल, माला और गुलदस्ते से न करें। स्वागत के लिए सूत की माला का प्रयोग किया जाए। सिर्फ एक ही व्यक्ति स्वागत करे। बैनर, पोस्टर और फ्लैक्स पर उनकी तस्वीर ना लगाए। ढोल, आतिशबाजी और पटाखों का प्रयोग न करें।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधीजी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम के साथ ही की जाए। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थिति सभी लोग एक मिनट का मौन धारण करें फिर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की जाए।

भाजपा पर बोल चुके हैं हमला
दिग्विजय सिंह गांधी जयंती को लेकर भाजपा पर ही हमला बोल चुके थे। इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कुछ लोग गांधीजी को अपनाने के कोशिश कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा था- यदि वे नाथूराम गोडसे को देश भक्त मानते हैं तो उन सभी को जो गोडसे को महात्मा गांधी का हत्यारा मानते भाजपा की पद यात्रा का विरोध करना चाहिये। भाजपा ने तय किया है कि उनके नेता गण 2/10/2019 से ले कर 30/10/2019 तक पंचायतों में 150 किमी की पद यात्रा करेंगे। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि भाजपा को महात्मा गांधी की याद तो आई।