
भोपाल। कांग्रेस पार्टी के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह (digvijay singh) सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयानों से खुद ही घिर गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी उनसे किनारा कर लिया है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह के यह निजी विचार हैं, मैं और कांग्रेस पार्टी उनसे सहमत नहीं हैं। सेना जो भी करें सबूत की जरूरत नहीं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय जम्मू-कश्मीर में है। भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी दिग्विजय सिंह के एक बयान से सियासी तूफान आ गया है। उन्होंने एक बार फिर सेना की तरफ से की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे। सियासत गर्माने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगवार को दोपहर में वीडियो जारी कर कहा है कि कांग्रेस उनके बयान से अलग है। राहुल गांधी ने कहा कि जो दिग्विजय सिंहजी ने कहा उससे मैं बिल्कुल भी सहमित नहीं हूं। हमारी आर्मी पर पूरा भरोसा है। आर्मी कुछ करे तो सबूत देने की जरूरत नहीं है। मैं व्यक्तिगत रूप से उनके बयान से असहमति व्यक्त करता हूं और यह कांग्रेस का यह आफिशियल स्टेटमेंट नहीं है।
क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक सभा में दिग्विजय सिंह ने आरोप लगा दिया था कि सरकार सीआरपीएफ के कर्मियों को श्रीनगर से दिल्ली हवाई मार्ग से लाने के अनुरोध पर सहमत नहीं हुई थी और पुलवामा में 2019 के एक आतंकी हमले में 40 सैनिकों को अपना बलिदान देना पड़ा था। दिग्विजय ने आगे कहा था कि वे सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं, वे कई लोगों को मारने की बात कहते हैं, लेकिन कोई सबूत नहीं दिया। वे झूठ के पुलिंदों के सहारे शासन कर रहे हैं।
शिवराज ने भी किया हमला
इधर, मंगलवार को सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्विजय सिंह के सबूत मांगने पर पलटवार करते हुए पूरी कांग्रेस पार्टी को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं, तो कभी भगवान राम का अस्तित्व था या नहीं था, इस पर ही सवाल उठाते रहते हैं। कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। दिग्विजय सिंह की ओर से फिर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जा रहे हैं। इस तरह वे सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं। वे खुद पाकिस्तान के साथ खड़े दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः
भाजपा विधायक ने रखी अजीब मांग
इस मुद्दे पर भोपाल की हुजूर विधानसभा से भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय पर निशाना साधा। साथ ही सेना से मांग की है कि अब जब भी सर्जिकल स्ट्राइक हो, पाकिस्तान के आतंकवादी कैम्पों को उडा़या जाए, बम फेंके जाएं तो इन महापुरुषों को विमान के नीचे बांधकर ले जाइएगा। इनको भी बमों के साथ पटक दिया जाएं, जिससे यह भारत लौटकर आए तो गिनती अक्षरशः बता सकें कि कितने आतंकवादी कैम्प उड़ा दिए और कितने आतंकी मार गिराए।
यह भी पढ़ेंः
Updated on:
24 Jan 2023 02:31 pm
Published on:
24 Jan 2023 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
