18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय अपना चेहरा पाकिस्तान में देखना चाहते हैं, वो जितना बोलेंगे- भाजपा का वोट बढ़ेगा: रविशंकर प्रसाद

दिग्विजय सिंह ने कहा था- कश्मीर हमारे हाथ से निकल जाएगा। कांग्रेस के कई नेता धारा 370 के खिलाफ तो कई उसके समर्थन में हैं।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Aug 13, 2019

कांग्रेस नेता ने कहा- घाटी के कुछ लोग पाकिस्तान में शामिल होना चाहते थे

वीडियो।

नई दिल्ली/भोपाल. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के फैसले को लेकर कांग्रेस में अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है कि धारा 370 का विरोध करना है या फिर उसका समर्थन। अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ( Digvijaya Singh ) ने जम्मू- कश्मीर ( Jammu and Kashmir ) को लेकर विवादित बयान दिया तो केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ( ravi shankar prasad ) ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस से सवाल किया है कि है कि क्या ये कांग्रेस ( Congress ) पार्टी का बयान है।

इसे भी पढ़ें- दिग्विजय का विवादित बयान- हमारे हाथ से निकल जाएगा कश्मीर, धारा 370 हटाने के बाद जल रही है घाटी


क्या कहा रशिशंकर ने
दिग्विजय सिंह के बयान पर टिप्पणी करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा- अगर वो ( दिग्विजय सिंह ) अपना चेहरा पाकिस्तान ( Pakistan ) में देखना चाहते है, तो हमें कुछ नहीं कहना है। दिग्विजय सिंह जितना ज्यादा बोलेंगे भाजपा ( BJP ) का वोट उतना ज्यादा बढ़ेगा और कांग्रेस का उतना ही घटेगा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को कटघरे में खड़े करते हुए कांग्रेस से सवाल किया है कि दिग्विजय सिंह ने जो बयान दिया है क्या यह कांग्रेस पार्टी का बयान है।

क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने
रविवार को दिग्विजय सिंह अल्प प्रवास में मध्यप्रदेश के सीहोर जिले पहुंचे थे। यहां मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि, कश्मीर के मसले पर भाजपा सरकार ने अपने हाथ आग में डाल दिए हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से निवेदन करता हूं कि वो सतर्क रहें वरना कश्मीर हमारे हाथ से निकल सकता है। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि इंटरनेशनल मीडिया की रिपोर्ट देखिए धारा 370 हटाए जाने के बाद से कश्मीर जल रहा है।

शिवराज ने कहा था- शांति नहीं चाहती है कांग्रेस
वहीं, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने धारा 370 हटाए जाने पर मोदी सरकार की तारीफ की है तो कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा- कांग्रेसी चाहते ही हैं कि कश्मीर में गड़बड़ हो, खून-खराबा हो। इनको भारत की चिंता थोड़े ही है, इनको केवल अपने राजनैतिक स्वार्थ की चिंता है। कश्मीर भी शांति का टापू बनेगा, आगे बढ़ेगा। धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति है। यही श्री राहुल गांधी और कांग्रेस की तकलीफ है। वे नहीं चाहते कि कश्मीर में शांति रहे।