8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुलभ शौचालय में गंदगी दिखी, संचालक पर पांच हजार रुपए का जुर्माना किया

सोमवार को अपर आयुक्त विनीत तिवारी ने वार्ड क्र. 69 के अंतर्गत प्रभात चौराहे पर स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया और शौचालय एवं गंदगी एवं व्यवस्थाएं मानक स्तर की न पाए जाने पर 05 हजार रुपये की राशि स्पॉट फाईन की राशि सुलभ इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाईजेशन से वसूल की।

less than 1 minute read
Google source verification
spot_fine_sulabh.jpg

भोपाल. नगर निगम द्वारा शहर की साफ-सफाई एवं सुलभ व सार्वजनिक शौचालयों में मानक स्तर की सफाई व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे है। इसी तारतम्य में निगम के वरिष्ठ अधिकारी व नोडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में निरंतर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है और साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थओं को बेहतर से बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दे रहे है साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने व साफ-सफाई न रखने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही भी करा रहे है।
निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए के निर्देश पर निगम अधिकारियों द्वारा सतत् रूप से साफ-सफाई व्यवस्था एवं शौचालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के क्रम में सोमवार को अपर आयुक्त विनीत तिवारी ने वार्ड क्र. 69 के अंतर्गत प्रभात चौराहे पर स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया और शौचालय एवं गंदगी एवं व्यवस्थाएं मानक स्तर की न पाए जाने पर 05 हजार रुपये की राशि स्पॉट फाईन की राशि सुलभ इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाईजेशन से वसूल की। निगम के उपायुक्त योगेन्द्र सिंह पटेल ने भी विभिन्न क्षेत्रों में सुलभ/सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई, पानी, प्रकाश सहित मानक स्तर की अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और यहां संधारित पंजियों का भी निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त निगम के अमले ने निगम आयुक्त नोबल के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थलों व रिक्त भूमियों पर कचरा जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 07 प्रकरणों में 05 हजार 900 रुपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की।