3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

50 किमी घट जाएगी देश के दो महानगरों की दूरी, 2024 में नए ट्रेक पर दौड़ेगी ट्रेन

कम हो जाएगी एमपी की राजधानी भोपाल से राजस्थान के कोटा की दूरी, भोपाल से रामगंज मंडी तक 2024 में चलेगी ट्रेन

2 min read
Google source verification
mahanagar226.png

कम हो जाएगी एमपी की राजधानी भोपाल से राजस्थान के कोटा की दूरी,

भोपाल. देश के दो महानगरों की दूरी जल्द ही सिमट जाएगी। इन दो शहरों के बीच की दूरी कम करने के लिए नया रेलवे ट्रेक बनाया जा रहा है। यह रेलवे लाइन तेजी से बिछाई जा रही है और अगले साल इसका काम पूरा हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि नए ट्रेक पर सन 2024 में ट्रेन दौड़ने लगेगी।

एमपी की राजधानी भोपाल से राजस्थान के कोटा की दूरी जल्द ही कम हो जाएगी। भोपाल से रामगंज मंडी तक चलनेवाली ट्रेन से यह कमाल होगा। रेलवे के अधिकारियोें के अनुसार इस रेल लाइन पर सन 2024 में ट्रेन चलने लगेगी। राजधानी भोपाल से सीहोर और राजगढ़ होते हुए राजस्थान के कोटा व झालावाड़ जिले तक पहुंचने वाली रामगंजमंडी रेलवे लाइन का काम तेजी से चल रहा है, बताया जा रहा है कि यह रेलवे लाइन अगले साल तैयार हो जाएगी। इससे मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के इन दो महानगरों यानि भोपाल और कोटा शहरों के बीच की दूरी लगभग 50 किमी तक घट जाएगी।

लालघाटी से भोपाल स्टेशन के बीच लाइन बिछाने एवं सिविल कंस्ट्रक्शन का काम भोपाल रेल मंडल ने शुरू कर दिया है। लाइन तैयार होने से राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के बीच ट्रेन का एक अतिरिक्त रूट तैयार हो सकेगा। अभी इस रूट की दूरी 350 किमी है। भोपाल से रामगंजमंडी के बीच रूट नहीं होने से ट्रेन लंबे रास्ते से होकर राजस्थान के स्टेशनों तक पहुंचती हैं। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत वर्ष 2001 में एनडीए सरकार के दौरान रखी गई थी। इसके बाद सालों तक प्रोजेक्ट अटका रहा।

रामगंजमंडी से झालावाड़ होते हुए सिंगल इलेक्ट्रिक ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेन, ये रहेगा रूट- रामगंजमंडी से झालावाड़ होते हुए ट्रेन सिंगल इलेक्ट्रिक ट्रैक पर दौड़ेंगी। नई रेलवे लाइन से ट्रेनें झालावाड़ से झालरापाटन, असनावर, जूनाखेड़ा, अकलेरा, घाटोली से होकर मप्र के भोजपुर, खिलचीपुर, राजगढ़, ब्यावरा, नरसिंहगढ़, बैरागढ़ और भोपाल आएंगी।