
Finance Department's Order: 3% Increase in Dearness Relief in MP
DR- एमपी के लाखों पूर्व सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए गुरुवार का दिन खुशियों भरा साबित हुआ। राज्य सरकार ने उन्हें महंगाई राहत में वृद्धि की सौगात दे दी। इस संबंध में वित्त विभाग ने गुरुवार शाम को आदेश जारी कर दिए। आदेश में पेंशनरों को महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की वृद्धि की बात कही गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कुछ दिनों पहले ही इसकी घोषणा की गई थी। इस बाद कैबिनेट की पिछले हफ्ते की मीटिंग में इस प्रस्ताव को पास कर हरी झंडी दे दी गई थी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद फाइनेंस डिपार्टमेंट ने लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी का औपचारिक आदेश जारी कर दिया था लेकिन पेंशनरों को महंगाई राहत में वृद्धि का आदेश नहीं निकला जिसको लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। महंगाई राहत में बढ़ोतरी को लेकर आदेश बाद में जारी किए गए।
प्रदेश सरकार ने पहले महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का आदेश जारी किया। आदेश जारी होने के बाद कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। ये आदेश 1 अप्रैल 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा। वित्त विभाग के इस आदेश में बताया गया है कि बढ़ाए गए महंगाई भत्ते का भुगतान मई 2026 महीने में मिलने वेतन के साथ किया जाएगा। इसके अलावा सरकार कर्मचारियों को एरियर देने की भी घोषणा कर चुकी है। एमपी के 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा।
महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के आदेश के बाद गुरुवार शाम को वित्त विभाग ने महंगाई राहत में बढ़ोतरी के आदेश भी जारी कर दिए। प्रदेश के 3 लाख से अधिक पेंशनरों को इसका लाभ मिलेगा।
वित्त विभाग द्वारा महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के संबंध में जारी किए गए आदेश के अनुसार पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से इसका लाभ मिलेगा। 6ठे वेतनमान के पेंशनरों के लिए महंगाई राहत को 252 प्रतिशत से बढ़ाकर 257 किया है। 7वें वेतनमान के पेंशनरों के लिए 55 से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया है। बता दें कि सीएम ने होली के एक दिन पूर्व इसकी घोषणा की थी।
Updated on:
03 Apr 2026 07:13 am
Published on:
03 Apr 2026 07:12 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
