
Congress Meeting : कांग्रेस में अब जिलाध्यक्षों के अधिकार बढ़ेगें, उन्हें और ज्यादा पावरफुल किया जाएगा। जिम्मेदारी बढ़ेगी तो उनको सक्रियता भी बढ़ाना होगा। मॉनीटरिंग भी तेज होगी। गांव तक कांग्रेस संगठन होगा। विलेज कमेटियां गठित होंगीं, शहरी स्तर पर वार्ड समिति भी बनेंगीं। गुरुवार को दिल्ली में हुई बैठक में यह बात उभरकर सामने आई।
इस बैठक में मध्यप्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ सभी जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे(Mallikarjun Kharge), वरिष्ठ नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) सहित अन्य ने बैठक को संबोधित किया। जिलाध्यक्षों से सुझाव भी लिए गए।
अहमदाबाद में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले यह बैठकेंCongress Meeting) अहम मानी जा रही है क्योंकि इनमें लिए गए फैसलों पर मोहर लगेगी। जिलाध्यक्षों की यह पाठशाला करीब चार घंटे चली। राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि जिलाध्यक्षों को अधिक सक्रिय किया जाएगा। तालमेल से काम जरूरी है। संगठन को मजबूत किया जाना है। विलेज स्तर पर पार्टी का संगठन खड़ा किया जाए। माइक्रो लेबल पर काम होगा।
Published on:
04 Apr 2025 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
