भोपाल। हबीबगंज से रीवा के बीच चलाई जाने वाली दशहरा और दीपावली स्पेशल ट्रेनों की तारीख और नंबरों में परिवर्तन किया गया है। पूर्व में घोषित गाड़ी संख्या 02185/02186 हबीबगंज-रीवा-हबीबगंज के नंबरों एवं तिथियों में परिवर्तन किया है। गाड़ी संख्या 02189/ 02190 हबीबगंज-रीवा-हबीबगंज के नंबरों में परिवर्तन किया गया है। पूर्व में घोषित ट्रेन संख्या 02185 की जगह अब 02187 हबीबगंज से रीवा के बीच चलेगी। यह ट्रेन हबीबगंज से रीवा के लिए 21, 22, 24, 25, और 26 सितंबर को हबीबगंज से रीवा के बीच चलेगी।