10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉन के बेटे को महंगी पड़ी गुंडागर्दी, स्टूडेंट्स ने घेरकर जमकर पीटा, देखें वीडियो

भोपाल की जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी के एनुअल फंक्शन में डॉन के बेटे व साथियों की जमकर पिटाई..

less than 1 minute read
Google source verification
bhopal_don_mukhtar_malik_son_pitai.jpg

JAGRAN LAKECITY UNIVERSITY BHOPAL के एनुअल फंक्शन में घुसकर विवाद करना भोपाल के डॉन मुख्तार मलिक के बेटे यासीन मलिक व उसके साथियों को महंगा पड़ गया। कॉलेज स्टूडेंट्स से मारपीट किए जाने से गुस्साए यूनिवर्सिटी के छात्रों ने यासीन मलिक व उसके साथियों को घेर लिया और फिर जमकर पीटा। बताया गया है कि यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने बदमाशों को पकड़कर एक कमरे में बंद किया और स्टूडेंट्स के गुस्से से बचाया। एनुअल फंक्शन में हुई मारपीट और पूरे हंगामे के वीडियो भी सामने आए हैं जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

देखें वीडियो-


घटना सोमवार रात की है जब डॉन मुख्तार मलिक का बेटा अपने 5-6 बदमाश साथियों के साथ भोपाल की जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी के एनुअल फंक्शन में घुस आया। यासीन व उसके साथ फंक्शन के दौरान उपद्रव कर रहे थे और जब स्टूडेंट्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ स्टूडेंट्स की पिटाई कर दी। इसके बाद यूनिवर्सिटी के छात्र एकजुट हो गए और डॉन के बेटे यासीन मलिक व उसके साथियों को घेरकर जमकर पीटा। इस दौरान स्टूडेंट्स ने यासीन मलिक की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की ।
यह भी पढ़ें- स्पा सेंटर में ग्राहकों के सामने नाबालिग लड़कियों को परोसता था चाचा, ये है पूरा मामला


मुख्तार मलिक का बेटा यासीन मलिक भोपाल का निगरानीशुदा बदमाश है। मारपीट की इस घटना के बाद यासीन मलिक ने कॉलेज के स्टूडेंट्स के खिलाफ और स्टूडेंट्स ने यासीन मलिक व उसके बदमाश साथियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।

देखें वीडियो-